BSNL लाई 118 रुपये वाला प्रीपेड पैक, जानें फायदे

39 रुपये में असीमित कॉल देने वाले ऑफर के बाद अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान उतारा है...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 मई 2018 18:43 IST

BSNL - फाइल तस्वीर

39 रुपये में असीमित कॉल देने वाले ऑफर के बाद अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान उतारा है। Jio से टक्कर लेते हुए BSNL ने 118 रुपये वाला रीचार्ज पैक उतारा है, जो असीमित वॉयस कॉल और डेटा का लाभ 28 दिन की वैधता के साथ देगा। टेलीकॉमटॉक के मुताबिक, नया पैक यूज़र को 1 जीबी डेटा, असीमित वॉयस कॉल का लाभ लेकर आया है। यह प्लान Jio के 98 रुपये वाले रीचार्ज पैक से मुकाबला करता है।

98 रुपये में जियो 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस का लाभ 28 दिन की वैधता के साथ दे रही है। जियो में यूज़र को मायजियो ऐप की सुविधा भी मिलती है। दूसरी तरफ BSNL पीआरबीटी ट्यून का लाभ इस पैक में देगी। रीचार्ज होने के बाद यह अपने आप यूज़र के लिए एक्टीवेट हो जाएगी। बीएसएनएल इसके लिए अन्य चार्जेस नहीं लेगी।

118 रुपये वाले पैक की बात करें तो यह चेन्नै, तमिलनाडु, कोलकाता के अलावा कई अन्य सर्कल में लागू किया गया है। यह पैक रोमिंग नेटवर्क समेत वॉयस कॉल की सुविधा देगा। यह सेवा मुंबई और दिल्ली में नहीं मिलेगी। 1 जीबी डेटा इस्तेमाल के बाद यूज़र से डेटा के लिए स्टैंडर्ड चार्ज लगेगा।

Jio के 98 रुपये वाले पैक का मुकाबला करने के लिए एयरटेल और आइडिया भी समान कीमत में प्लान उतार चुकी हैं। एयरटेल ने 93 रुपये वाला प्लान अपग्रेड किया था, जो यूज़र को 28 दिन तक 1 जीबी डेटा देता है। वहीं, आइडिया का 109 रुपये वाला प्लान इस सूची में है, जो 1 जीबी डेटा के साथ अन्य लाभ यूज़र को मुहैया करवाता है। वॉयस कॉल 250 मिनट प्रतिदिन पर सीमित है व 1,000 मिनट प्रति सप्ताह के हिसाब से वॉयस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। प्लान के अलावा यूज़र से 1 पैसा प्रति सेकंड कॉल चार्ज लिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Prepaid, Best Prepaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  3. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  5. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  7. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  9. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  10. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.