बीएसएनएल के तीन नए प्रीपेड प्लान, 26 रुपये में करें 26 घंटे बातें

बीएसएनएल के तीन नए प्रीपेड प्लान, 26 रुपये में करें 26 घंटे बातें
ख़ास बातें
  • गणतंत्र दिवस पर तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए गए हैं
  • 26 रुपये के वाउचर में बीएसएनएल नेटवर्क पर 26 घंटों के लिए मुफ्त लोकल कॉल
  • अन्य पेशकशों में टॉकटाइम की सीमा डेढ़ गुनी और दोगनी करने की सुविधा
विज्ञापन
सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने गणतंत्र दिवस पर तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इसमें 26 रुपये वाला एक टैरिफ वाउचर भी शामिल है जिसमें ग्राहकों को कंपनी के नेटवर्क पर 26 घंटों के लिए मुफ्त लोकल कॉल की सुविधा मिलेगी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि हमने तीन प्लान पेश किए हैं। इसमें एक 26 रुपये की कीमत वाला एसटीवी है। जबकि अन्य पेशकशों में टॉकटाइम की सीमा डेढ़ गुनी और दुगनी करने की सुविधा दी गई है।

एसटीवी26 प्लान 25 से 31 जनवरी के बीच उपलब्ध होगा। जबकि अन्य दो प्लान 31 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि ‘कॉम्बो 2601’ में कॉल वैल्यू डेढ़ गुना बढ़ जाएगी जबकि ‘कॉम्बो 6801’ में टॉकटाइम दोगना हो जाएगा।

इससे पहले बीएसएनएल ने एक प्रीपेड योजना की पेशकश की थी। इसके तहत नए ग्राहक 149 रुपये में प्रतिदिन किसी दूसरे नेटवर्क पर 30 मिनट मुफ्त कॉल (स्थानीय और एसटीडी) कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Offer, BSNL STV Plan, Telecom, India, Voice Calling Plans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  4. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  5. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  7. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  8. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  9. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  10. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »