BSNL लाई असीमित वॉयस कॉल वाले 2 नए प्रीपेड पैक, जानें फायदे

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Jio से मुकाबला करने के लिए नए प्लान उतारे हैं। बीएसएनएल के ये दो नए प्लान प्रीपेड सेवा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 मई 2018 12:56 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने Jio से मुकाबला करने को उतारे नए प्लान
  • एक है 99 रुपये वाला प्लान और दूसरे प्लान की कीमत है 319 रुपये
  • वॉयस कॉलिंग का फायदा ख़ास तौर से मुहैया करवाएंगे ये प्लान

BSNL लाई 2 नए प्रीपेड पैक, जानें फायदे

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Jio से मुकाबला करने के लिए नए प्लान उतारे हैं। बीएसएनएल के ये दो नए प्लान प्रीपेड सेवा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए होंगे। इनमें एक है 99 रुपये वाला प्लान और दूसरे प्लान की कीमत है 319 रुपये। इनमें ख़ास तौर से वॉयस कॉलिंग का फायदा प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा। टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, 319 रुपये वाला प्लान 90 दिन की वैधता के साथ आया है। इसमें यूज़र को देशभर में रोमिंग समेत (मुंबई व दिल्ली सर्कल छोड़कर) असीमित कॉल का लाभ मिलेगा।

वहीं, 99 रुपये वाला प्लान समान कॉलिंग के फायदे लेकर आया है। लेकिन इसकी वैधता 26 दिन की है। इन प्लान में यूज़र को मुफ्त कॉलर ट्यून सेवा भी मिलेगी। बता दें कि बीएसएनएल ने समान प्लान कलकत्ता सर्कल में फरवरी महीने में लॉन्च किया था। अब यही प्लान देशभर के सर्कल में लागू होगा।

ध्यान रहे, BSNL ने हाल में IPL स्पेशल रीचार्ज प्लान उतारा था, जिसकी कीमत 248 रुपये थी। यह प्लान यूज़र को 51 दिन की वैधता के साथ 153 जीबी डेटा देता है। इसकी वैधता आईपीएल के मैच खत्म होने तक है, जिसमें यूज़र को लाइव मैच देखने का भी मौका मिलता है। BSNL के ऑफर में 3 जीबी प्रतिदिन की एफयूपी लिमिट भी है।

Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए BSNL बीते दो महीनों में ढेर सारे प्लान ला चुकी है। कंपनी ने एक 551 रुपये वाला पैक उतारा था, जो 1.5 जीबी 4जी डेटा हर दिन देता है। वहीं, 444 रुपये वाला पैक भी समान डेटा व अन्य लाभों के साथ 60 दिन की वैधता लेकर आता है। वहीं, 485 रुपये का भी एक प्लान है, जो यूज़र को 1 जीबी डेटा के साथ असीमित कॉल, 100 एसएमएस हर दिन 90 दिनों तक प्रदान करता है।
Advertisement

BSNL 118 रुपये का प्रीपेड पैक भी उतार चुकी है, जिसमें यूज़र को 1 जीबी 3जी/4जी डेटा  के साथ असीमित वॉयस कॉल का लाभ दिया जाता है। इसकी वैधता 28 दिन की है। वहीं, BSNL का 379 रुपये वाला प्लान भी खरीदा जा सकता है, जिसमें यूज़र को 4 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रतिदिन मिलता है। साथ ही BSNL-BSNL कॉल के लिए 30 मिनट हर दिन दिए जाते हैं। प्लान की वैधता 30 दिन की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Telecom, BSNL Prepaid, Prepaid, Best Prepaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.