बीएसएनएल 999 रुपये में पूरे साल तक हर दिन देगी 1 जीबी डेटा

बीएसएनएल की ओर से किए गए एक ट्वीट के हवाले से टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में इस प्लान का ज़िक्र किया गया है। हालांकि, पूरे 1 साल की वैधता के साथ आ रहे मैक्समम प्लान में 181 दिन के बाद कुछ बदलाव ज़रूर होते हैं। डेटा का लाभ जहां प्रतिदिन 1 जीबी मिलता है, वहीं सीमा समाप्त होने के बाद रफ्तार 40 केबीपीएस पर सीमित हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो सभी लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर सभी सर्कल में) मिलेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 15 फरवरी 2018 11:11 IST
ख़ास बातें
  • जियो से टक्कर लेने के लिए बीएसएनल एक के बाद एक किफायती प्लान ला रही
  • बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 'मैक्समम' प्लान उतारा
  • 999 रुपये के रीचार्ज में 365 दिन वैधता के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन
भारतीय बाज़ार में जियो से टक्कर लेने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल एक के बाद एक किफायती प्लान लेकर आ रही है। अब बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 'मैक्समम' प्लान उतारा है, जो 999 रुपये के रीचार्ज में 365 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन देगा। इसके अतिरिक्त यूज़र 181 दिन तक असीमित लोकल व एसटीडी कॉल का लाभ इस प्लान के ज़रिए उठा पाएंगे। बता दें कि नए बीएसएनएल प्रीपेड प्लान जम्मू कश्मीर और असम को छोड़कर सभी सर्कल में लागू होंगे।

बीएसएनएल की ओर से किए गए एक ट्वीट के हवाले से टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में इस प्लान का ज़िक्र किया गया है। हालांकि, पूरे 1 साल की वैधता के साथ आ रहे मैक्समम प्लान में 181 दिन के बाद कुछ बदलाव ज़रूर होते हैं। डेटा का लाभ जहां प्रतिदिन 1 जीबी मिलता है, वहीं सीमा समाप्त होने के बाद रफ्तार 40 केबीपीएस  पर सीमित हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो सभी लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर सभी सर्कल में) मिलेगा। दिल्ली और मुंबई के लिए वॉयस कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज की जाएंगी। यह टैरिफ 181 दिन के बाद बदल जाता है। फिर इसके ज़रिए होम व रोमिंग कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर्ज से चार्ज की जाने लगेंगी।

शुरुआती 181 दिन बीएसएनएल के प्रीपेड यूज़र को जहां 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे, वहीं, बाद में इसके लिए 25 पैसे प्रति लोकल एसएमएस व 35 पैसे प्रति नेशनल एसएमएस चार्ज लिया जाएगा। बीएसएनएल का यह 999 रुपये वाला प्लान काफी हद तक जियो और एयरटेल से मिलता-जुलता है। जियो इस राशि में 60 जीबी 4जी डेटा, असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन 90 दिनों की वैधता के साथ देती है।

एयरटेल का इसी तरह का प्लान 60 जीबी डेटा के साथ असीमित कॉल, 100 लोकल व एसटीडी एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इसकी वैधता भी 90 दिन के लिए ही होती है। बता दें कि बीएसएनएल हाल में ही प्रीपेड ग्राहकों के लिए 1,099 रुपये का प्लान लाई थी, जिसके ज़रिए यूज़र को 84 दिन तक असीमित डेटा, असीमित कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन व पीआरबीटी (कॉलर ट्यून सेवा) की सुविधा दी जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.