BSNL 39 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने असीमित वॉयस कॉलिंग के साथ 39 रुपये वाला प्लान उतारा है। नया प्लान बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल मुहैया करेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 9 मई 2018 17:38 IST
ख़ास बातें
  • सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने असीमित वॉयस कॉलिंग प्लान उतारा
  • 39 रुपये वाला प्लान लाया असीमित कॉल के फायदे
  • कंपनी ने अपने फाइबर ब्रोडबैंड प्लान के भी फायदे बढ़ाए

BSNL 39 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉलिंग

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने असीमित वॉयस कॉलिंग के साथ 39 रुपये वाला प्लान उतारा है। नया प्लान बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल मुहैया करेगा। यह सुविधा रोमिंग के साथ दी जाएगी। ध्यान रहे, रिलायंस जियो 'जियो फाइबर' के लॉन्च की तैयारी में है। BSNL भी अपनी फाइबर ब्रोडबैंड  सेवा को इस टक्कर के लिए तैयार कर रही है। BSNL ने हाल में इसी सेवा से जुड़े नए ऑफर पेश किए थे, जिनमें एफयूपी डेटा को तीन प्लान में दोगुना कर दिया था। हालांकि, ब्रोडबैंड प्लान के फायदे सिर्फ केरल सर्कल में लागू किए गए हैं। देशभर में इन्हें उतारने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

BSNL का 39 रुपये वाला प्लान देशभर में (मुंबई और दिल्ली छोड़कर) लागू होगा। असीमित कॉल के साथ-साथ इसमें 100 मुफ्त एसएमएस और रिंगबैक ट्यून्स का लाभ दिया जाएगा। डेटा इस प्लान में यूज़र को नहीं मिलेगा। BSNL डायरेक्टर (सीएम) आरके मित्तल ने इस स्पेशल टैरिफ वाउचर की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। ध्यान रहे, प्लान 10 दिन की वैधता के साथ आया है।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, BSNL  ने तीन फाइबर ब्रोडबैंड प्लान में बदलाव किया था। ये प्लान हैं 1,045 रुपये, 1,395 रुपये और 1,895 रुपये वाले। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब ये प्लान 100 जीबी, 150 जीबी और 200 जीबी डेटा क्रमश: का लाभ (क्रमश:) लेकर आते हैं। फाइबर प्लान को एक स्टैटिक आईपी एड्रेस पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देकर लिया जा सकता है। लेकिन यह लाभ अभी केरल सर्कल में ही है। अन्य इलाकों में इसके जल्द लागू होने की संभावना है।

तुलना करें Jio से तो कंपनी का प्लान यूज़र को 1.1 टीबी डेटा मुहैया करवा रहा है। नया प्लान 100 जीबी मुफ्त डेटा 100 एमबीपीएस की स्पीड पर आ रहा है। एफयूपी खत्म होने के बाद ग्राहकों को 40 जीबी डेटा महीने में  25 बार टॉप-अप के रूप में मिलता है। यानी, 1,100 जीबी डेटा (1.1 टीबी) डेटा का लाभ ग्राहक पाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.