Rs 1 में 30 दिन तक रोज 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें क्या है BSNL का Azadi ka Plan?

BSNL का यह प्लान सबसे सस्ता ऑफर माना जा रहा है, जिसमें यूजर्स को प्रति दिन 2GB डेटा मिलेगा और कॉलिंग में कोई लिमिट नहीं है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अगस्त 2025 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Rs 1 में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS
  • BSNL का ‘Azadi Ka Plan’ सिर्फ नए यूजर्स के लिए
  • SIM भी फ्री मिलेगी

1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा BSNL Azadi ka Plan ऑफर

Photo Credit: BSNL

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने एक नया स्पेशल ऑफर “आजादी का प्लान” पेश किया है, जिसमें 1 रुपये के रिचार्ज के बदले रोजाना 2GB हाई‑स्पीड डेटा और अनलिमिटेड लोकल/STD कॉलिंग मिल रही है। यह ऑफर केवल 30 दिनों तक वैध है और सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए यूजर्स को जल्द ही एक्टिवेशन करने की सलाह दी जा रही है। कंपनी ने हालिया दिनों में Jio, Airtel और Vi को टक्कर देने के लिए कई नए कदम उठाए हैं। BSNL ने तेजी से अपने 4G नेटवर्क को भी फैलाया है और राज्य सरकार के अधीन टेलीकॉम ऑपरेटर अब नए ग्राहकों को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रहा है।

What is BSNL Azadi ka Plan?

BSNL का यह प्लान सबसे सस्ता ऑफर माना जा रहा है, जिसमें यूजर्स को प्रति दिन 2GB डेटा मिलेगा और कॉलिंग में कोई लिमिट नहीं है। ये सुविधा सिर्फ 1 रुपये के रिचार्ज से मिलेगी। इतना ही नहीं, इस ऑफर में रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे। यदि आप सोच रहे हैं कि ये सब एक दिन या एक हफ्ते के लिए मिलेगा, तो आप गलत है। इतने बेनिफिट्स यूजर्स को 30 दिनों के लिए मिल रहे हैं।

BSNL Azadi ka Plan's Terms

1 रुपये में 30 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS डेली वाले इस रिचार्ज प्लान के लिए केवल एक शर्त है कि यह प्लान केवल नए यूजर्स के लिए हैं। कंपनी इसी 1 रुपये में नया SIM भी दे रही है। BSNL के X पोस्ट से पता चलता है कि कंपनी चाहती है कि ग्राहक उनका नया 4G नेटवर्क टेस्ट करे। ऐसे में नए ग्राहकों को केवल 1 
रुपये में SIM और पूरे महीने का प्लान दिया जा रहा है।

BSNL Azadi ka Plan Validity

BSNL Azadi ka Plan ऑफर आज, 1 अगस्त से शुरू हो चुका है और इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त है। इस बीच ग्राहक नजदीकी रिटेलर या BSNL के नजदीकी CSC पर विजिट कर इसका फायदा ले सकते हैं।

BSNL Azadi ka Plan ऑफर किसके लिए है?

BSNL Azadi ka Plan ऑफर नए BSNL सिम धारकों के लिए है और केवल एक बार 1 रुपये रिचार्ज पर एक्टिव होता है।

क्या इसमें कॉलिंग और SMS भी मिलेंगे?

हां, यूज़र को अनलिमिटेड लोकल/STD कॉलिंग, 100 SMS रोजाना और 2GB प्रति दिन डेटा मिलेगा।

डेटा खत्म होने पर क्या होगा?

रोज का डेटा खत्म हो जाने पर स्पीड 40 Kbps तक सीमित कर दी जाती है।

यह ऑफर कब तक वैध रहेगा?

यह ऑफर 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक वैध रहेगा, जिसकी वैधता चार्ज से 30 दिन तक होती है।

क्या यह ऑफर पूरे भारत में उपलब्ध है?

हां, यह ऑफर सभी टेलीकॉम सर्किल में नए सिम धारकों के लिए लागू है।

क्या मौजूदा ग्राहक भी इसका लाभ उठा सकते हैं?

नहीं, यह ऑफर केवल नए सिम धारकों के लिए है, मौजूदा ग्राहकों के लिए नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Azadi ka Plan, BSNL Rs 1 Plan, bsnl new plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  2. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  3. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  4. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  5. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  6. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  7. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  8. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  10. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.