BSNL के कई प्रीपेड प्लान में बदलाव, बेस टैरिफ हुआ 94 रुपये और 95 रुपये पैक वाला

BSNL चेन्नई ने सर्कुलर ज़ारी करते हुए इस संशोधन की जानकारी सार्वजनिक की, हालांकि यह बदलाव चेन्नई व तमिलनाडू सर्कल में आज से लागू हो गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जुलाई 2020 17:09 IST
ख़ास बातें
  • 10 BSNL प्लान वाउचर में हुआ संशोधन
  • 3 फर्स्ट रीचार्ज कूपन (FRC) में हुआ बदलाव
  • इस महीने की शुरुआत में पेश किए गए थे PV94 और PV95 पैक

PV94 और PV95 पैक में मिलता है 3 जीबी हाई स्पीड डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कई प्रीपेड प्लान को रिवाइज़ किया है, जिसमें प्लान वाउचर (PV) और फर्स्ट रीचार्ज कूपन (FRC) आदि शामिल हैं। FRC106, FRC107 और FRC108 जैसे एफआरसी प्रीपेड प्लान को संशोधित किया गया है। इसके साथ ही प्लान वाउचर (PV) में जिन प्लान्स को संधोधित किया गया है वो हैं-  PV153, PV186, PV365, PV429, PV485, PV666, PV999, PV1699, PV1999 और PV2399। इन सभी प्रीपेड प्लान का बेस टैरिफ PV94 और PV95 प्लान में बदल दिया गया है। आपको बता दें, दोनों ही प्लान बीएसएनएल ने इस महीने की शुरुआत में पेश किए थे।

BSNL चेन्नई ने सर्कुलर ज़ारी करते हुए इस संशोधन की जानकारी सार्वजनिक की, हालांकि यह बदलाव चेन्नई व तमिलनाडू सर्कल में आज से लागू हो गया है। सर्कुलर में ऐलान किया गया है कि ऊपर दिए गए 10 बीएसएनएल प्लान वाउचर और 3 फर्स्ट रीचार्ज कूपन अब से एडवांस पर मिनट PV94 और एडवांस पर सेकेंड PV95 प्लान के तौर पर बेस टैरिफ प्रदान करेंगे।
Advertisement

आपको बता दें, इससे पहले ऊपर दिए गए फर्स्ट रीचार्ज कूपन बेस टैरिफ “Per second/minute plan PV74/75” के साथ स्थित थे। हालांकि, अब FRC107 प्रीपेड प्लान को एडवांस पर मिनट टैरिफ PV94 पैक के साथ मैप किया जाएगा। वहीं, FRC106 और FRC108 प्लान को एंडवास पर सेकेंड टैरिफ PV95 पैक के साथ मैप किया जाएगा।

ठीक इसी तरह, PV153, PV186, PV365, PV429, PV485, PV666, PV997, PV999, PV1699, PV1999, PV2399 के बेस प्लान को “Per minute plan PV75” से “Advance Per Minute Plan PV94” में संशोधित किया गया है।
Advertisement

गौरतलब है कि बीएसएनएल चेन्नई ने 94 रुपये का ‘Advance Per Minute' और 95 रुपये का ‘Advance Per Second' प्लान इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए थे, जो कि 90 दिनों की वैधता के साथ आपको लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल (मुंबई और दिल्ली सर्कल सहित) के लिए 100 मिनट्स के साथ-साथ 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रदान करते हैं। दोनों ही प्रीपेड प्लान में लोकल SMS के लिए प्रति मैसेज 0.8 रुपये शुल्क लिया जाता है, जबकि नेशनल SMS के लिए प्रति मैसेज 1.2 रुपये शुल्क लिया जाता है।
Advertisement

वहीं, फ्री वॉयस कॉलिंग मिनट समाप्त होने के बाद बीएसएनएल 94 रुपये प्लान में यूजर्स से लोकल कॉल पर प्रति मिनट 1 रुपये चार्ज किया जाएगा, जबकि एसटीडी कॉल पर 1.3 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा। इसी तरह 95 रुपये के प्लान में प्रति सेकेंड चार्ज किया जाएगा, फ्री मिनट्स खत्म होने के बाद लोकल कॉल पर प्रति सेकेंड 0.02 पैसे चार्ज किये जाते हैं, जबकि एसटीडी कॉल पर 0.024 पैसे प्रति सेकेंड चार्ज किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.