BSNL 599 रुपये में दे रही है 450 जीबी डेटा और अनिलिमिटेड कॉल

बीएसएनएल चेन्नई ने एक ट्वीट के ज़रिए 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जानकारी दी। हालांकि, BSNL ने गैजेट्स 360 को बताया है कि यह प्लान सिर्फ चेन्नई सर्कल के लिए नहीं है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 जुलाई 2020 17:36 IST
ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा के साथ आता है
  • हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस
  • देशभर के हर सर्कल में उपलब्ध 599 रुपये वाला BSNL Prepaid Plan
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने 599 रुपये का रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान अपने साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 5 जीबी डेटा लाता है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। नए प्लान को “वर्क फ्रॉम होम, WFH” स्पेशल टैरिफ वाउचर के तौर पर पेश किया गया है। इसकी वैधता के दौरान बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स कर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेज पाएंगे। BSNL ने अभी कुछ दिन पहले “Work@Home” ब्रॉडबैंड प्लान को आगे भी जारी रखने का फैसला किया था। अब एक प्रीपेड प्लान पेश किया गया है। दूसरी तरफ, कंपनी ने हाल ही में 90 दिनों की वैधता वाले 299 रुपये और 491 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को फिर से पेश किया था।

बीएसएनएल चेन्नई ने एक ट्वीट के ज़रिए 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जानकारी दी। हालांकि, BSNL ने गैजेट्स 360 को बताया है कि यह प्लान सिर्फ चेन्नई सर्कल के लिए नहीं है। इसे देशभर के हर सर्कल में उपलब्ध कराया गया है, अंडमान-निकोबार और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर।
Advertisement

जहां तक बात फायदे की है, तो 599 रुपये वाला BSNL Prepaid Plan अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा के साथ आता है। लेकिन हर दिन इसकी सीमा 250 मिनट है। मुफ्त वॉयस कॉलिंग की सुविधा दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क पर भी है। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी पाएंगे।

ग्राहक चाहें तो “STV COMBO599 लिखकर 123 पर मैसेज भेजकर इस प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान बीएसएनएल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
Advertisement

बीते साल BSNL ने 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 180 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के लिए था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  3. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  4. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  5. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  6. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  7. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  8. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  9. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  10. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.