BSNL ने पेश किया 600 दिनों की वैधता वाला प्लान

BSNL Chhattisgarh के ट्वीट के मुताबिक, 2,399 रुपये के रीचार्ज पर 600 दिनों की वैधता मिलेगी, जो कि अब तक की सबसे ज्यादा वैधता प्रदान करने वाला पैक है। इसकी FUP लिमिट भारत में किसी भी नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल पर 250 मिनट प्रतिदिन है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 मई 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के इस प्लान की खासियत है वैधता
  • इस प्लान में शामिल नहीं है कोई डेटा
  • डेटा इस्तेमाल करने के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा

पैक में BSNL ट्यून पहले 60 दिन के लिए होगी एक्टिवेट

BSNL ने 2,399 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो कि 600 दिनों की वैधता के साथ आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने छत्तीसगढ़ ट्विटर हैंडल के जरिए इस प्लान का ऐलान किया। यह प्लान में प्रतिदिन आउटगोइंग कॉल के लिए 250 फ्री मिनट मिलते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्लान पूरे भारत में उपलब्ध होगा और इसमें पहले 60 दिन की BSNL ट्यून भी एक्टिवेट की जाएगी। इस प्लान की वैधता प्लान का सबसे लुभावना फीचर है।

BSNL 2399 plan details
Advertisement
BSNL Chhattisgarh के ट्वीट के मुताबिक, 2,399 रुपये के रीचार्ज पर 600 दिनों की वैधता मिलेगी, जो कि अब तक की सबसे ज्यादा वैधता प्रदान करने वाला पैक है। इसकी FUP लिमिट भारत में किसी भी नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल पर 250 मिनट प्रतिदिन है। ट्वीट के मुताबिक, आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे। हालांकि, इस प्लान के साथ कोई डेटा बंडल नहीं मिलेगा, या तो आपको सामान्य डेटा रेट का भुगतान करना होगा या फिर डेटा के लिए एड-ऑन पैक लेना होगा। एक 699 रुपये का प्लान है, जिसमें आपको 180 दिन की वैधता मिलेगी। इस प्लान में एसएमएस और हर दिन 500 एमबी डेटा मुहैया कराई जाएगी।

BSNL 2399 plan data benefits
जैसा कि हमने पहले बताया, 2,399 रुपये के इस प्लान में डेटा बेनेफिट नहीं मिलने वाला और BSNL Teleservices की रिपोर्ट के मुताबिक 1 एमबी पर आपसे 25 पैसा चार्ज किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस पैक पर डेटा इस्तेमाल करने पर ग्राहक को अलग से भुगतान करना होगा, इसके लिए वह डेटा रीचार्ज प्लान ले सकते हैं। वहीं, कॉल की FUP लिमिट खत्म होने के बाद आप 1 रुपये प्रति मिनट लॉकल कॉल पर और 1.3 रुपये एसटीडी कॉल पर देना होगा। इसके अलावा इस प्लान में BSNL ट्यून पहले 60 दिन के लिए मिलेगी। लेकिन 60 दिन के बाद आपको 42 रुपये इसके लिए चुकाने होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 2399 pre paid plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  3. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  7. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  8. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  9. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  10. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.