BSNL का 4G नेटवर्क शुरू करने के लिए TCS को मिला 15,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपना मार्केट शेयर तीन वर्षों में बढ़ाकर 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने का टारगेट रखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2023 16:36 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने पंजाब के कुछ क्षेत्रों में 4G सर्विसेज का ट्रायल शुरू किया है
  • देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था
  • देश भर में कंपनी का मौजूदा मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है

कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) ने देश भर में अपने 4G नेटवर्क को शुरू करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का एडवांस परचेज ऑर्डर दिया है। BSNL ने अपने 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। 

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel बहुत से शहरों में 5G सर्विसेज शुरू कर चुकी है। BSNL की योजना 4G नेटवर्क तैयार करने के बाद टेक्नोलॉजी के अपग्रेड से इसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज के लिए करने की है। देश की सबसे बड़ी IT सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सोमवार को बताया कि BSNL ने उसकी अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम को 4G नेटवर्क के लिए 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर दिया है। पिछले महीने BSNL ने पंजाब के कुछ क्षेत्रों में ट्रायल के तौर पर 4G सर्विसेज शुरू की थी। 
Advertisement

BSNL ने अपना मार्केट शेयर तीन वर्षों में बढ़ाकर 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने का टारगेट रखा है। देश भर में कंपनी का मौजूदा मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है। BSNL का कहना है कि उसकी स्टॉक मार्केट में जाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि उसके पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। हाल ही में कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, P K Purwar ने संवाददाताओं को बताया था, "अगले तीन वर्षों में कंपनी नेटवर्क अपग्रेड करने पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।" उनका कहना था कि देश के पास स्वदेशी 4G इक्विपमेंट होगा और नई टेक्नोलॉजी से BSNL की कवरेज बढ़ेगी। कंपनी का फोर्थ जेनरेशन (4G) नेटवर्क जल्द लॉन्च हो सकता है। 

केंद्र सरकार के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने इसके लिए TCS की अगुवाई वाले कंसोर्शियम को एक लाख साइट्स के लिए इक्विपमेंट की सप्लाई के प्रपोजल को अनुमति दी थी। BSNL के लिए सरकार ने 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम को रिजर्व रखा है, जिसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। BSNL की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले 4G इक्विपमेंट को सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए तेजी से 5G पर लाया जा सकेगा। इससे पहले टाटा ग्रुप की एक अन्य कंपनी Tejas Networks को BSNL ने IP-MPLS बेस्ड एक्सेस एंड एग्रीगेशन नेटवर्क के अपग्रेड के लिए 696 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  2. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  3. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  4. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  5. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  6. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  7. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  8. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  10. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.