BSNL लैंडलाइन यूज़र्स को अब 20 जून तक मुफ्त मिलेगी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी

BSNL लैंडलाइन ग्राहक यह नया ब्रॉडबैंड प्लान 1800-345-1504 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, यह प्लान उन ग्राहकों के लिए नहीं है जिनके पास पहले ही बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन मौजूद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मई 2020 14:38 IST
ख़ास बातें
  • BSNL Chennai सर्कुलर जारी करके दी जानकारी
  • केवल बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है यह ऑफर
  • मार्च में लॉन्च किया गया था BSNL का “Work@Home” प्लान

BSNL “Work@Home” प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर अपने “Work@Home” प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता को आगे बढ़ा दिया है, अब यह प्लान 20 जून तक वैध रहेगा। बता दें, बीएसएनएल का यह प्लान मार्च में लॉन्च किया गया था, जो कि शुरुआती रूप से केवल 1 महीने के लिए ही वैध था। लेकिन, राज्य के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने इसकी समयसीमा को बढ़ाते हुए इसे पहले 19 मई तक कर दिया था। दरअसल, बीएसएनएल का यह प्लान केवल बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है, जिनके पास बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है। उन्हें इस प्लान के तहत मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराया जाता है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान वर्क फ्रॉम होम की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों के लिए यह सुविधा प्रदान की थी। यह प्लान पैन-इंडिया आधार पर लागू किया गया है, जो कि अंडमान और निकोबार सर्कल को छोड़कर पूरे देश में मौजूद है।

Work@Home broadband plan की बढ़ी हुई वैधता का ऐलान BSNL Chennai टीम के सर्कुलर पोस्ट के द्वारा हुआ है, जिसकी जानकारी सबसे पहले OnlyTech.com द्वारा सार्वजनिक की गई। यह प्लान बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।
Advertisement

बीएसएनएल के वर्क फ्रॉम होम ब्राडबैंड प्लान में BSNL अपने ग्राहकों को प्रतिदिन 5 जीबी डेटा देती है, जिसकी डाउनलोड स्पीड 10Mbps होती है। हालांकि, 5 जीबी डेटा से ज्यादा का उपयोग करने के बाद यह स्पीड 1Mbps तक घट जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री ईमेल आइडी के साथ 1 जीबी तक की स्टोरेज स्पेस मिलती है। इसके अलावा इस प्लान के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क व सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी नहीं भरना होता। कॉलिंग के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, कॉलिंग चार्ज लैंडलाइन प्लान के मुताबिक लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि मार्च में लॉन्च हुआ यह प्लान 19 अप्रैल तक के लिए ही मान्य था। हालांकि, बाद में पिछले महीने कंपनी ने इसकी वैधता को 19 मई तक बढ़ा दिया था। इस प्लान का उद्देश्य कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने-अपने घरों तक सीमित रखना था, ताकि इस माहमारी को फैलने से रोका जा सके।
Advertisement
 
<
बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहक यह नया ब्रॉडबैंड प्लान 1800-345-1504 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, यह प्लान उन ग्राहकों के लिए नहीं है जिनके पास पहले ही बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.