Airtel, Jio के दबदबे के चलते BSNL कर्मचारियों की सरकार से गुहार, Vi का 4G नेटवर्क यूज करने की मांग

BSNL के पास 4G नेटवर्क पूरे भारत में मौजूद नहीं है, इसलिए टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को खो रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 22:18 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 4G नेटवर्क को TCS द्वारा चरणबद्ध तरीके से तैनात किया जाना है
  • संघ का कहना है कि वे Vi की सर्विस को अस्थाई रूप से इस्तेमाल करना चाहते है
  • भारत सरकार 33.1% हिस्सेदारी के साथ वीआई की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है
बीएसएनएल (BSNL) का कर्मचारी संघ 4G सर्विस की पेशकश के लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) के नेटवर्क का उपयोग करना चाहता है और सरकार से इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। राज्य द्वारा संचालित कंपनी के 4G नेटवर्क को TCS द्वारा चरणबद्ध तरीके से तैनात किया जाना है और कुछ सर्किलों में कुछ हजार साइटें पहले से ही चल रही हैं। हालांकि, संघ का कहना है कि वे Vi की सर्विस को अस्थाई रूप से इस्तेमाल करना चाहते हैं और TCS द्वारा सर्विस के चालू होने पर इसे छोड़ देंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि Airtel और Jio के बड़ते दबदबे को देखते हुए संघ Vi को इस तरह से रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहा है।

ET Telecom की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL के पास 4G नेटवर्क पूरे भारत में मौजूद नहीं है, इसलिए टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को खो रही है। ऐसे में BSNL कर्मचारी संघ के महासचिव पी अभिमन्यु ने कम्युनिकेशन मिनिस्टर को एक पत्र के जरिए Vi के नेटवर्क का उपयोग के लिए मंजूरी देने का आग्रह किया है। अभिमन्यु का कहना है कि भारत सरकार 33.1% हिस्सेदारी के साथ वीआई की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है और उसे सबसे बड़े शेयरधारक के रूप में अपनी स्थिति का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करना चाहिए कि बीएसएनएल को अपने ग्राहकों को तुरंत Vi का 4G नेटवर्क इस्तेमाल कर 4G सर्विस प्रदान करे।
Advertisement

हालांकि, यह भी कहा गया है कि इस सुविधा का लाभ अस्थाई रूप से उठाया जाए। रिपोर्ट बताती है कि अभिमन्यु ने संचार मंत्री जी को लिखे इस पत्र में कहा, "यह केवल एक अस्थायी उपाय होगा, जब तक कि BSNL का 4G नेटवर्क टीसीएस द्वारा चालू नहीं हो जाता।"

अभिमन्यु ने ईटी को यह भी बताया कि उन्होंने बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है, जिन्होंने तकनीकी रूप से कहा है कि ऐसी व्यवस्था से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, "वीआई भी ग्राहक खो रहा है और इसका नेटवर्क भीड़भाड़ वाला नहीं है, इसलिए इस तरह की व्यवस्था दोनों कंपनियों के लिए अच्छी हो सकती है।"
Advertisement

ईटी के हाथ लगे इस पत्र को 13 फरवरी को लिखा गया था। इसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि 4G सर्विस की अनुपलब्धता के कारण बीएसएनएल ग्राहक बड़ी संख्या में पोर्ट करा रहे हैं। पत्र में कहा गया है, "जमीनी हकीकत यह है कि अत्याधुनिक 5G तकनीक से लैस रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ने बीएसएनएल के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 4G, BSNL Vi, Airtel, Jio
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.