BSNL का दिवाली पर इन यूज़र्स को तोहफा, अब दो दिनों तक कर सकेंगे अनलिमिटेड वॉयस कॉल

BSNL: बीएसएनएल अपने यूज़र्स को Diwali 2019 के इस खास मौके पर सीमित अवधि के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स की सुविधा दे रही है। जानें...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2019 10:18 IST
ख़ास बातें
  • देशभर में BSNL यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा
  • BSNL-MTNL का होगा मर्जर
  • BSNL का यूज़र्स को Diwali 2019 पर मिला तोहफा

BSNL का दिवाली पर इन यूज़र्स को तोहफा, अब दो दिनों तक कर सकेंगे अनलिमिटेड वॉयस कॉल

BSNL Broadband: बीएसएनएल ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि कंपनी अपने सभी लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को दिवाली 2019 के इस खास मौके पर सीमित अवधि के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स दिए जाएंगे। बीएसएनएल ने प्रेस नोट में इस बात को हाइलाइट किया है कि यूज़र्स देशभर में किसी भी लैंडलाइन और मोबाइल नंबर पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। BSNL ने भारत फाइबर (Bharat Fiber) की विस्तार योजनाओं से भी पर्दा उठाते हुए बताया कि अगले कुछ महीनों में फाइबर-आधारित सर्विस को देशभर के लिस्ट किए शहरों और गांवों में लाया जाएगा।

Diwali 2019 के इस खास मौके को अपने यूज़र्स के साथ मनाने के लिए बीएसएनएल (BSNL) ने अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स की घोषणा की है। बता दें कि यह 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर के बीच केवल 24 घंटे के लिए ही वैध होंगे। याद करा दें कि इस साल के शुरुआत में Reliance Jio के Jio Fiber सेवा से मुकाबले के लिए बीएसएनएल भारत फाइबर (BSNL Bharat Fiber) सर्विस को जनवरी में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

इस सप्ताह बीएसएनएल ने 425 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया था, अब इन प्लान के साथ दिल्ली और मुंबई सर्किल में भी यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। हाल ही में BSNL और एमटीएनएल (MTNL) के मर्जर की मंजूरी दी गई है।

याद करा दें कि BSNL ने हाल ही में अपने 108 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की उपलब्धता को भी बढ़ाया है। BSNL Prepaid Plan को 90 दिनों के प्रमोशनल ऑफर के तौर पर उतारा गया था और अब इस प्लान की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.