BSNL दे रही है यूजर्स को 25 प्रतिशत तक कैशबैक, जानें क्या है ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने नए और मौजूदा यूजर्स के लिए कैशबैक ऑफर लेकर आई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2018 17:24 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने लॉन्च की नई कैशबैक स्कीम
  • कैशबैक ऑफर नए और मौजूदा यूजर्स के लिए
  • BSNL ने इस महीने के शुरुआत में 7 ब्रॉडबैंड प्लान को किया था संशोधित

BSNL दे रही है यूजर्स को 25 प्रतिशत तक कैशबैक, जानें क्या है ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने नए और मौजूदा यूजर्स के लिए कैशबैक ऑफर लेकर आई है। बता दें कि यह ऑफर केवल बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और ब्रॉडबैंड वाई-फाई यूजर के लिए है। BSNL के इस नए ऑफर के तहत केवल छह महीने और वार्षिक ब्रॉडबैंड प्लान पर 25 प्रतिशत तक का कैशबैक लाभ मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि कैशबैक स्कीम दिल्ली और मुंबई क्षेत्र को छोड़कर सभी बीएसएनएल सर्किल में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात यहां ये है कि स्कीम 10 दिसंबर से 31 दिसंबर 2018 तक ही वैध है। इच्छुक ग्राहक BSNL कस्टमर केयर को कॉल या फिर बीएसएनएल कस्टर केयर सेंटर पर जाकर कैशबैक ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

BSNL इंडिया ने आज गुरुवार को ट्वीट करते हुए कैशबैक ऑफर पर से पर्दा उठाया है। ट्वीट के साथ प्रमोशनल बैनर को भी साझा किया गया है जिसमें 25 प्रतिशत तक के कैशबैक का जिक्र है। छह महीने और वार्षिक प्लान के अलावा किसी अन्य प्लान पर ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा। कैशबैक ऑफर की जानकारी देते हुए कंपनी ने ट्वीट में लिखा “A grand gift of 2018 from #BSNL. Grab the offer now!”

Photo Credit: Twitter/ BSNLCorporate

याद करा दें कि BSNL ने इस माह के शुरुआत में यूजर्स को ज्यादा डेटा देने के लिए कुछ प्लान्स को संशोधित किया था। BSNL ने 675 रुपये, 845 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,495 रुपये, 1,745 रुपये और 2,295 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को रीवाइज किया गया था। 2,295 रुपये वाले सबसे प्रीमियम प्लान में 24 एमबीपीएस की स्पीड से प्रतिदिन 35 जीबी डेटा मिल रहा है। याद करा दें कि इससे पहले 24 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 200 जीबी डेटा मिलता था। सभी प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और FUP लिमिट के समाप्त होने के बाद स्पीड 2एमबीपीएस रह जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL FTTH, BSNL Broadband plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.