BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क कल से होगा शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को ओडिशा के झारसुगुड़ा से BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। इस नेटवर्क के जरिए देशभर में 98,000 साइट्स पर कवरेज मिलेगा और भविष्य में इसे 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क 27 सितंबर को लॉन्च होगा
  • 98,000 साइट्स पर कवरेज, भविष्य में 5G अपग्रेड की सुविधा
  • डिजिटल भारत निधि के तहत 29-30 हजार गांवों में कनेक्टिविटी

BSNL का 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी है

Photo Credit: BSNL

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पहले से अक्सर कमजोर नेटवर्क के कारण चर्चा में रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय ऑपरेटर ने मार्केट में अच्छी प्रतिस्पर्धा लड़ी है। हालिया महीनों में राज्य सरकार के अधीन टीलकॉम कंपनी ने अपना 4G नेटवर्क स्थापित करने पर काम किया है और अब शनिवार, 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा से BSNL के इस स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन करने वाले हैं। इस सर्विस के साथ देशभर में लगभग 98,000 जगहों पर एक साथ 4G स्टैक लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश का हर कोना इस नेटवर्क से कनेक्ट होगा। BSNL इसके जरिए सबसे सस्ती दरों और सबसे सुरक्षित नेटवर्क सेवाएं प्रदान करने का दावा कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि BSNL के 4G टावर और रेडियो ट्रांसिवर्स (BTS) पहले ही देशभर में 2.2 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी शेयर किया BSNL का यह नेटवर्क पूरी तरह क्लाउड-आधारित और सॉफ्टवेयर-ड्रिवन होगा, जिससे भविष्य में इसे किसी भी तरह के नेटवर्क अपग्रेड, जैसे 5G में अपग्रेड करना आसान होगा। सिंधिया ने कहा कि सरकार ने 100 फीसदी 4G नेटवर्क कवरेज हासिल कर लिया है और जल्द ही पूरे देश में 5G नेटवर्क भी लॉन्च किया जाएगा।

डिजिटल भारत निधि (Digital Bharat Nidhi) के जरिए BSNL की 4G नेटवर्क सर्विस दूरदराज के इलाकों में भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मिशन मोड में लगभग 29 से 30 हजार गांवों को कनेक्टिविटी दी जाएगी। यह पहल डिजिटल भारत के लक्ष्य को और मजबूती देती है। भारत का टेलीकॉम क्षेत्र अब कथित तौर पर 120 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सर्विस दे रहा है, जिसमें 94.4 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन शामिल हैं।

BSNL का 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी है, जिसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DoT) और तेजस नेटवर्क्स के सहयोग से डेवलप किया गया है। तेजस नेटवर्क्स के साथ साझेदारी में, BSNL ने 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) इक्विपमेंट की आपूर्ति के लिए 7,492 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया है। हालांकि, 5G नेटवर्क की शुरुआत 4G नेटवर्क की स्टेबिलिटी और क्वालिटी सुनिश्चित होने के बाद की जाएगी।

BSNL का 4G नेटवर्क कब लॉन्च होगा?

यह 27 सितंबर 2025 को ओडिशा के झारसुगुड़ा से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement

BSNL 4G नेटवर्क कितनी साइट्स पर उपलब्ध होगा?

यह नेटवर्क देशभर में लगभग 98,000 साइट्स पर एक साथ उपलब्ध होगा।

क्या BSNL का 4G नेटवर्क भविष्य में 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा?

हां, यह पूरी तरह क्लाउड-आधारित और सॉफ्टवेयर-ड्रिवन है, जिससे भविष्य में इसे 5G में अपग्रेड करना आसान होगा।

दूरदराज के इलाकों में नेटवर्क कवरेज कैसे सुनिश्चित किया जाएगा?

डिजिटल भारत निधि (Digital Bharat Nidhi) के जरिए लगभग 29-30 हजार गांवों को नेटवर्क कवरेज मिलेगा।

Advertisement

BSNL के 4G नेटवर्क को किसने डेवलप किया है?

इसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DoT) और तेजस नेटवर्क्स ने मिलकर डेवलप किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.