डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL का 1 साल की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान!

बीएसएनएल के 1570 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2023 12:26 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल यूजर्स के लिए यह बेहतरीन प्लान पेश करती है
  • रिचार्ज करवाने के बाद सालभर तक रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा
  • इस प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है

प्लान में मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा।

भारत में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 5G सर्विसेज शुरू कर चुकी हैं जिसमें Jio और Airtel सबसे आगे है। लेकिन बीएसएनल का भी भारत में एक बड़ा कस्टमर बेस है। बीएसएनएल यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश करती है जो कम कीमत में अच्छे खासे बेनिफिट्स देती है। BSNL प्लान्स की खास बात होती है कि इनमें लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा और दूसरे लाभ भी मिलते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे रिचार्ज करवाने के बाद आपको सालभर तक रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इस प्लान में अधिक लम्बे समय तक वैलिडिटी और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं। इन प्लान्स की कीमत भी औरों से लगभग आधी है। 

बीएसएनएल का 1570 रुपये का प्लान (BSNL Rs 1570 Plan)
Advertisement
BSNL का ये प्लान ग्राहकों के लिए कमाल के बेनिफिट्स लेकर आता है। इस प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की एक और खास बात इसकी 365 दिनों की वैधता है। यानि कि 1 साल तक आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 2500 से 3000 रुपये तक वसूलती हैं, बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी कीमत में आपको मिल जाता है। 

बीएसएनएल 1570 रु प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। हालांकि कंपनी इसके साथ ओटीटी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं देती है। यहां पर एक बात ध्यान देने वाली ये भी है कि प्लान में मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। हालांकि, स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। इस तरह से आपको इस प्लान के साथ पूरे 730GB डेटा का बेनिफिट मिल जाता है। 
Advertisement

BSNL का एक ऐसा ही प्लान 1499 रुपये में भी उपलपब्ध है जो लगभग ऐसे ही बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें 365 दिनों की बजाए 336 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें आपको रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं और 24GB हाइस्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि कंपनी के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं जो लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा भी अच्छा खासा चाहते हैं। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL Rs 1570 Plan, BSNL Rs 1570 Plan details

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.