365 दिनों तक चलता है BSNL का ये सस्ता प्लान, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल!

Jio के 1,559 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 336 दिनों की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 09:58 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 1,570 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 1,559 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 1,799 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है।

Photo Credit: Unsplash

अगर आप हर महीने के रिचार्ज करवाने की परेशानी से दूर होना चाहते हैं और कुछ ऐसा चाहते हैं, जिसमें एक साल में एक ही बार रिचार्ज करवाने पड़े तो हम आपको लिए कुछ बेहतरीन प्लान लेकर आए हैं। सबसे पहले बात करेंगे सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान की, जिसमें महज 1570 रुपये में साल भर के लिए फायदे मिलते हैं। वहीं इसी बजट में अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे। आइए इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL का 1,570 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,570 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल्स मिलती हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 40Kbps की स्पीड से चल सकता है। एसएमएस की बात करें तो इसमें 100 SMS डेली मिलते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान सिर्फ गुजरात के RNSBL ग्राहकों के लिए ही है।
Advertisement

Jio का 1,559 रुपये वाला प्लान: Jio के 1,559 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 336 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलती हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64Kbps की स्पीड से चल सकता है। एसएमएस की बात करें तो इसमें 3600 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी दिया जाता है।

Airtel का 1,799 रुपये वाला प्लान: Airtel के 1,799 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलती हैं। एसएमएस की बात करें तो इसमें 3600 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक दिया जाता है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.