एयरटेल की 5G नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी, नोकिया को दिया करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट

पिछले दो दशकों से एयरटेल अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नोकिया के टेलीकॉम इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 22:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की योजना अपनी कवरेज और कैपेसिटी को बढ़ाने की है
  • पिछले दो दशकों से एयरटेल का नोकिया के साथ टाई-अप है
  • हाल ही में कंपनी ने स्पेक्ट्रम की अपनी बकाया रकम का कुछ हिस्सा चुकाया था

कंपनी जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने अपने 5G नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए एयरटेल ने फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Nokia को करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। नोकिया ने बताया कि इस डील में उसके 5G AirScale पोर्टफोलियो से इक्विपमेंट का इस्तेमाल करना शामिल है। 

एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में बताया है कि कंपनी की योजना अपनी कवरेज और कैपेसिटी को बढ़ाने की है। इसके लिए नोकिया को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसमें एयरटेल के मौजूदा 4G नेटवर्क को मल्टीबैंड रेडियोज और बेसबैंड इक्विपमेंट के साथ मॉडर्नाइज करना भी शामिल है। ये इक्विपमेंट 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट कर सकते हैं। पिछले दो दशकों से एयरटेल अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नोकिया के टेलीकॉम इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर रही है। एयरटेल  जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से कंपनी की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगी। कंपनी को इस सेगमेंट में DishTV और कुछ अन्य कंपनियों से टक्कर मिल रही है। 
Advertisement

हाल ही में एयरटेल ने 2016 में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में अपनी बकाया रकम में से 8,465 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया था। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस भुगतान के बाद उसे कितनी बकाया रकम चुकानी है। कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की बकाया रकम के दोबारा कैलकुलेशन के टेलीकॉम कंपनियों के निवेदन को ठुकरा दिया था। इसके बाद एयरटेल ने अपना बकाया रकम का कुछ हिस्सा चुकाया है। 

कंपनी ने बताया था कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट को किए गए 84 अरब रुपये से ज्यादा के भुगतान में 9.3 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट शामिल है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसने 2012 और 2015 की स्पेक्ट्रम फीस का पूरा भुगतान कर दिया था। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयर में भी तेजी आई है। एयरटेल अपने 5G नेटवर्क की सबसे तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड के चलते बेस्ट 5G एक्सपीरिएंस प्रोवाइडर बनी थी। डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लाइव वीडियो, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग सहित कई कैटेगरीज में कंपनी ने पहला स्थान हासिल किया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  3. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  4. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  6. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  7. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  8. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  9. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  10. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.