सस्ते में पूरे साल पाएं डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और एंटरटेनमेंट का लाभ, Jio और Airtel कौन है बेहतर

Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5 जीबी डाटा मिलता है जो कि कुल 912.5 जीबी बैठता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2023 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5 जीबी डाटा मिलता है।
  • Airtel के 3,359 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5 जीबी डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 3099 रुपये वाले प्लान प्लान में डेली 2 जीबी डाटा आता है।

Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5 जीबी डाटा मिलता है।

अगर आप साल भर की वैधता के साथ कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपको देश की तीन दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि आपको कम दामों में डेली इंटरनेट से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस समेत एंटरटेनमेंट के लाभ प्रदान करते हैं। आइए Airtel, Jio और Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Jio का 2,999 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5 जीबी डाटा मिलता है जो कि कुल 912.5 जीबी बैठता है। यह प्लान 365 दिनों तक चलता है, जिसके साथ 23 दिनों का अतिरिक्त लाभ मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों के तौर पर यह प्लान Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस प्रदान करता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।
Advertisement

Airtel का 3,359 रुपये वाला प्लान: Airtel के 3,359 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5 जीबी डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, फ्री Wynk Music और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

Vodafone Idea का 3,099 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 3,099 रुपये वाले प्लान प्रीपेड प्लान में डेली 2 जीबी डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस के मामले में यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में Vi Movies & TV VIP का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें प्रीमियम मूवीज, ऑरिजनल्स, लाइव टीवी और न्यूज का एक्सेस मिलता है। अनलिमिटेड नाइट डाटा के तहत रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डाटा दिया जाता है। वहीं हर महीने 2GB डाटा का बैकअप मिलता है। इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.