भारत की पहली 5G कॉल टेस्टिंग सफल, देखें वीडियो

साल के आखिर तक 5G सर्विस रोल आउट होने की संभावना है। इसके आने के बाद सर्विस की क्वालिटी के साथ-साथ नई तरह की सर्विस की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2022 12:43 IST
ख़ास बातें
  • IIT मद्रास में भारत के पहले 5G ऑडियो और वीडियो कॉल की टेस्टिंग हुई।
  • साल के आखिर तक 5G सर्विस रोल आउट होने की संभावना है।
  • नरेंद्र मोदी ने IIT मद्रास में देश के पहले 5जी टेस्टिंग का उद्घाटन किया।

IIT मद्रास में भारत के पहले 5G ऑडियो और वीडियो कॉल की टेस्टिंग हुई।

Photo Credit: Koo/@Ashwinivaishnaw

भारत के संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने IIT मद्रास में भारत के पहले 5G ऑडियो और वीडियो कॉल का सफलतापूर्वक टेस्टिंग की। मंत्री ने कहा कि पूरे नेटवर्क को भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। वैष्णव ने भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू (Koo) पर पोस्ट किया कि 'आईआईटी मद्रास में 5जी कॉल का सफलतापूर्वक टेस्टिंग की गई। पूरा का पूरा एंड टू एंड नेटवर्क भारत में डिजाइन और तैयार किया गया है।'

संचार मंत्री ने आगे कहा कि 'यह माननीय प्रधान मंत्री के विजन का नतीजा है। उनका विजन भारत में डेवलप, भारत में तैयार और दुनिया के लिए तैयार किया गया हमारा अपनी 4G और 5G टेक्नोलॉजी स्टैक है। हमें इस फुल टेक्नोलॉजी स्टैक के साथ दुनिया को जीतना है।' डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस द्वारा अगले हफ्ते 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास ले जाने की उम्मीद है।
 
साल के आखिर तक 5G सर्विस रोल आउट होने की संभावना है। इसके आने के बाद सर्विस की क्वालिटी के साथ-साथ नई तरह की सर्विस की शुरुआत होगी। TRAI के अध्यक्ष पीडी वाघेला ने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी एजुकेशन, हेल्थ सर्विस, कृषि, एनर्जी और अन्य क्षेत्रों में सर्विस का तरीका बदल रही है। इस मामले में उन्होंने पॉलिसी और रेगुलेशन को तैयार करने के लिए कई क्षेत्रों के बीच एक मजबूत और सटीक दृष्टिकोण के बारे में बताया।

इस माह के शुरू में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी मद्रास में देश के पहले 5जी टेस्टिंग का उद्घाटन किया था, जिससे स्टार्टअप और इंडस्ट्री के लोग स्थानीय तौर पर अपने प्रोडक्ट की टेस्टिंग और वेरिफिकेशन कर सकें। उसके बाद विदेशों की टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम हो पाए।
Advertisement

PM नरेंद्र मोदी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि भारत दशक के आखिर तक 6जी टेलीकॉम नेटवर्क शुरू करने का टारगेट लेकर चल रहा है जो कि यूजर्स को अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगा। TRAI के सिल्वर जुबली इवेंट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि 5जी नेटवर्क शुरू होने से भारतीय इकोनॉमी में 450 अरब डॉलर यानी कि करीब 3,492 करोड़ रुपये का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि 'इससे इंटरनेट की स्पीड तो बढ़ेगी कि बल्कि साथ-साथ विकास और रोजगार सृजन की स्पीड भी बढ़ रही है।' फिलहाल भारत में 4G टेलीकॉम नेटवर्क मौजूद और कुछ महीनों में 5जी नेटवर्क को लाने की तैयारी चल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G Network, Ashwini Vaishnaw, IIT Madras

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.