आप 'लोकल' कॉल के लिए एसटीडी की कीमत तो नहीं चुका रहे?

आप 'लोकल' कॉल के लिए एसटीडी की कीमत तो नहीं चुका रहे?
विज्ञापन
पिछले महीने ही पूरे देश में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) की शुरुआत हुई थी। इसका मतलब है कि आपको किसी कारण से एक राज्य से दूसरे राज्य (टेलीकॉम सर्कल बदलने पर) शिफ्ट हो जाते हैं तो मोबाइल नंबर बदलने की जरूरत नहीं। उदाहरण के तौर पर, आप एयरटेल (Airtel) दिल्ली के कस्टमर हैं पर मुंबई शिफ्ट होना चाहते हैं क्योंकि आपको मेट्रो के आरामदायक सफ़र की जगह लोकल में धक्के खाना पसंद है। आप शिफ्ट हो जाइए और इसके लिए आपको अपने दोस्तों को सूचित करने की जरूरत भी नहीं।  

वैसे एमएनपी आने से पहले देश के नंबरिंग प्लान को बदल गया था। यानी अब किसी भी टेलीकॉम  सर्कल में कॉल करने के लिए नंबर के आगे 0 या +91 लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए आपका दोस्त जब बिना किसी जानकारी के मुंबई शिफ्ट हो गया आप उसे आसानी से कॉल कर पा रहे थे। भले ही आपने उसके नंबर को 0 या +91 से शुरुआत करते हुए सेव नहीं किया था। जब यह बदलाव किया गया था तब कइयों को लगा कि इसके साथ एसटीडी कॉलिंग रेट का अंत हो जाएगा। खासकर मोबाइल कॉल में, क्योंकि ऑपरेटर नंबर देखकर इसका सर्कल नहीं तय कर पाएंगे। अब तक किसी भी मोबाइल नंबर के पहले पांच नंबर के जरिए टेलीकॉम सर्कल को पहचाना जाता रहा है। कई थर्ड पार्टी ऐप्स और वेबसाइट भी हैं, जिनके जरिए यह जानकारी हासिल की जा सकती है। एमएनपी की शुरुआत होते ही ये सारे ऐप और वेबसाइट एक तरह से बेकार हो गए। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां अभी भी यह जान सकती हैं कि कौन सा मोबाइल नंबर दूसरे सर्कल का है।

Airtel के एक प्रतिनिधि ने हमें बताया कि दूसरे टेलीकॉम सर्कल में मूव हुए नंबर पर ऑरिजनल सर्कल से कॉल करने पर एसटीडी का चार्ज़ लग रहा है। इसका मतलब है कि जैसे ही आपका दोस्त दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुआ, आपने उसे कॉल करने के लिए एसटीडी रेट चुकाना शुरू कर दिया।

वैसे कई लोगों के लिए यह बड़ी बात नहीं, खासकर अब जब लोकल और एसटीडी रेट में बहुत ज़्यादा फ़र्क नहीं है। पर यह काम की जानकारी जरूर है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप कोई ऐसा मोबाइल पैक यूज़ करते हैं जिसमें फ्री लोकल कॉल मिलते हैं या फिर कुछ लोकल मिनट फ्री हैं। हालांकि, आपने पाया है कि किसी खास नंबर (जो दिखने में तो लोकल लगता है) पर कॉल करने पर आपका अकाउंट बैलेंस तेजी से कम हो जाता है। अब आप इसकी वजह जान गए होंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »