फ्री Netflix के साथ 365 दिन चलेंगे ये ब्रॉडबैंड प्लान, अनलिमिटेड इंटरनेट और गजब के फायदे

देश में कई ब्रॉडबैंड प्लान मुफ्त में Netflix का सब्सक्रिप्शन प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Fiber के 999 रुपये वाले प्लान में 100Mbps डाटा मिलता है।
  • Jio Fiber के 10656 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 30 Mbps डाटा मिलता है।
  • ACT के ब्रॉडबैंड प्लान में 899 रुपये में 75 Mbps स्पीड से डाटा मिलता है।

Netflix का सब्सक्रिप्शन कई प्लान के साथ फ्री आता है।

Photo Credit: Unsplash/Thibault Penin

अगर आप अपने घर पर साल भर की वैधता के साथ नया ब्रॉडबैंड लगाने का सोच रहे हैं और Netflix का सब्सक्रिप्शन मुफ्त चाहिए तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। देश में JioFiber, Airtel Xstream Fiber और ACT Fibernet के प्लान बेस्ट साबित हो सकते हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इन प्लान में Netflix के अलावा अन्य फ्री ओटीटी एक्सेस भी मिलते हैं। आइए JioFiber, Airtel Xstream Fiber और ACT Fibernet ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel Xstream Fiber का 999 रुपये वाला प्लान:
Airtel Xstream Fiber के 999 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनिलिमिटेड वायस कॉलिंग भी मिलती है। ओटीटी लवर्स के लिए इस प्लान में Netflix, Amazon Prime, Airtel Xstream, Apple TV+, ZEE5, JioHotstar, Google One (100GB स्टोरेज) और Perplexity Pro समेत 22 से ज्यादा ओटीटी का एक्सेस फ्री मिलता है। इस प्लान को 3/6/12 महीने के लिए एक साथ लेने पर वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन भी फ्री मिलता है।

Advertisement

Jio Fiber का 10656 रुपये वाला प्लान:
Jio Fiber के 10656 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 30 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनिलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। यह प्लान 12 महीने की वैधता प्रदान करता है, जिसमें प्रति माह 888 रुपये के हिसाब से खर्च लगता है। अन्य फायदों की बात करें तो यह प्लान Netflix (Basic), Amazon Prime Lite, YouTube Premium, JioHotstar, Sony Liv, ZEE5, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, ALTBalaji, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win का मुफ्त एक्सेस मिलता है। इस प्लान में ऑन डिमांड 800+ TV चैनल मिलते हैं। लॉन्ग टर्म बेनिफिट के तौर पर 30 दिन की अतिरिक्त वैधता मिलती है। हाई स्पीड डाटा 1000GB तक पूरा होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

ACT का 899 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान: 
ACT के ब्रॉडबैंड प्लान में 899 रुपये में 75 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Zee5, SunNXT, YuppTV और 450+ लाइव टीवी चैनल का एक्सेस प्रदान करता है। इस प्लान की एक महीने की कीमत 899 रुपये है जो कि 1 साल के लिए 10,788 रुपये बैठती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.