Airtel के इस प्लान में एक साल के लिए मुफ्त मिलेगी अमेज़न प्राइम मेंबरशिप

Airtel लंबे समय से अपने चुनिंदा पोस्टपेड सब्सक्राइबर को एक साल के लिए अमेज़न प्राइम मेंबरशिप मुफ्त देती रही है। पहले यह ऑफर 499 रुपये और उससे महंगे एयरटेल पोस्टपेड प्लान के लिए उपलब्ध था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2018 17:05 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में हाल ही में बदलाव किया गया था
  • अमेज़न प्राइम मेंबरशिप की वार्षिक कीमत 999 रुपये है
  • माय एयरटेल ऐप से इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है
Airtel लंबे समय से अपने चुनिंदा पोस्टपेड सब्सक्राइबर को एक साल के लिए अमेज़न प्राइम मेंबरशिप मुफ्त देती रही है। पहले यह ऑफर 499 रुपये और उससे महंगे एयरटेल पोस्टपेड प्लान के लिए उपलब्ध था। अब यह 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले एयरटेल सब्सक्राइबर को भी मिलेगा। इसका मतलब है कि Airtel का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहक एक साल के लिए Amazon Prime मेंबरशिप मुफ्त पाएंगे। यह प्लान 40 जीबी डेटा, डेटा रोलओवर और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा के साथ आता है।

Airtel के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में हाल ही में बदलाव किया गया था। कंपनी ने इस प्लान में एक साल के लिए अतिरिक्त 20 जीबी डेटा देने का ऐलान किया था। इस प्लान में अब कुल 40 जीबी डेटा मिलता है और 200 जीबी तक डेटा रोलओवर की भी सुविधा है। इस प्लान में यूज़र अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पाते हैं। लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मुफ्त मिलता है। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अब इस प्लान में अमेज़न प्राइम मेंबरशिप मिलेगी। ग्राहक माय एयरटेल ऐप पर जाकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

इस ऑफर का फायदा पाने के लिए सब्सक्राइबर को माय एयरटेल ऐप पर जाना होगा। इसके बाद एयरटेल थैंक्स बैनर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 399 रुपये वाला प्लान इस्तेमाल करने वाले सभी यूज़र अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन देख पाएंगे। यहीं पर 'Claim Now' बटन पर क्लिक करके एक साल के लिए मुफ्त मेंबरशिप पा सकते हैं।
 

बता दें कि यह ऑफर उन अमेज़न यूज़र के लिए है जिनके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है। अगर आप पहले से सब्सक्राइबर हैं तो आपको मुफ्त प्राइम सब्सक्रिप्शन पाने के लिए पुरानी मेंबरशिप की वैधता खत्म होने का इंतज़ार करना पड़ेगा। इसी तरह से मुफ्त ट्रायल वाले Amazon ग्राहक इस ऑफर का फायदा पा सकते हैं, लेकिन उन पर एयरटेल के नियम लागू होंगे। एयरटेल के एसएमएस के मुताबिक, मुफ्त सब्सक्रिप्शन तब तक मिलती रहेगी जब तक ग्राहक इस प्लान पर बने रहते हैं या किसी महंगे प्लान को चुनते हैं। अगर ग्राहक सस्ते प्लान को चुनते हैं तो उनका सब्सक्रिप्शन बंद हो जाएगा। एक साल के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के बाद ग्राहकों को इस सेवा के लिए 999 रुपये देने होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Postpaid, Amazon Prime
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  2. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.