Airtel ने लॉन्च किया नया 35 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान, मिलेगा 2GB हाई-स्पीड डेटा!

Airtel ने 35 रुपये का डेटा प्लान लॉन्च किया है। रिपोर्ट कहती है कि यह केवल एक डेटा प्लान है, जिसमें कॉलिंग, SMS या कोई अन्य फायदा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने फिलहाल इस पैक के रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है
  • 35 रुपये के इस पैक में कथित तौर पर 2GB डेटा मिलता है
  • Vi और Jio के पास इससे सस्ते 2GB डेटा पैक हैं

Jio और Vi दोनों के पास सस्ते 2GB डेटा पैक उपलब्ध हैं

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने कथित तौर पर 35 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने चुपचाप इस प्लान को लॉन्च किया है। यह एक डेटा प्लान बताया जा रहा है, जिसमें डेटा के अलावा, कोई अन्य फायदा नहीं मिलेगा। रिपोर्ट दावा करती है कि इस प्लान को Airtel ऐप में अपडेट किया जा चुका है।

TelecomTalk के अनुसार, Airtel ने 35 रुपये का डेटा प्लान लॉन्च किया है। रिपोर्ट कहती है कि यह केवल एक डेटा प्लान है, जिसमें कॉलिंग, SMS या कोई अन्य फायदा नहीं मिलेगा। Airtel का डेटा प्लान कथित तौर पर 2 दिन की वैधता के साथ आता है और मौजूदा पैक के ऊपर रिचार्ज किया जा सकता है। इसमें 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
Advertisement

रिपोर्ट दावा करती है कि इस प्लान को Airtel ऐप पर अपडेट किया जा चुका है, लेकिन हमें यह पैक ऐप पर नहीं दिखाई दिया। इसके अलावा, पैक को अभी आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट नहीं किया गया है।

यदि एयरटेल ने असल में 35 रुपये का यह पैक रिलीज किया है, तो निश्चित तौर पर यह एक महंगा डेटा पैक प्रतीत होता है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों के पास इससे कम कीमत के 2GB डेटा पैक मौजूद हैं। औसत गणना करें, तो इस पैक में यूजर को प्रति GB करीब 17.5 रुपये देने पड़ रहे हैं। यदि अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो Jio के पास 25 रुपये में 2GB डेटा प्लान है, जो अनलिमिटेड डेटा प्लान है। इसका मतलब है कि यह मौजूदा पैक की वैधता में काम करता है और 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी 64 Kbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा ब्राउज करने की सुविधा देता है।
Advertisement

वहीं, Vi के पास 29 रुपये का प्लान है, जो एयरटेल के समान 2 दिनों की वैधता के दौरान 2GB डेटा देता है। एयरटेल से 4 रुपये महंगा एक 39 रुपये का प्लान भी है, जो 7 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 3GB डेटा देता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel Data Packs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.