1 साल तक डेली 2GB डाटा और Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन देगा Airtel का ये पैक, जानें प्राइस...

ओटीटी सब्सक्रिप्शन के अलावा प्लान के तहत मिलने वाले समान्य टेलीकॉम बेनेफिट्स की बात करें, तो यह प्लान पूरे 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलेगी 365 दिन तक की वैलिडिटी
  • प्लान के तहत मिलेगा 730 जीबी डाटा
  • एयरटेल के प्लान में मिलेगी 1 साल तक की फ्री कॉलिंग
Covid-19 के बाद से भारतीय यूज़र्स के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है, जिसके बाद से टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रीचार्ज प्लान के तहत ही चुनिंदा ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन फ्री उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। आज के वक्त में आपको लगभग हर टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफॉलियो में ऐसे कई रीचार्ज प्लान मिल जाएंगे जिसमें आपको किसी न किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। यदि आप Airtel ग्राहक हैं और समान्य टेलीकॉम बेनेफिट्स के साथ-साथ किसी ओटीटी के फ्री सब्सक्रिप्शन से लैस प्लान की तलाश कर रहे थे, तो आज हम आपको एयरटेल के ऐसे ही एक टॉप प्लान की जानकारी इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं।

Airtel के इस प्लान में आपको पूरे 1 साल के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के तौर पर Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। डिज़नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के तहत आप मोबाइल डिवाइस पर एचडी वीडियो क्वालिटी में डिज़नी प्लस हॉटस्टार कॉन्टेंट का आनंद दे सकते हैं। Disney+ Hotstar के कॉन्टेंट में Disney+ ऑरिज़नल, Disney, Marvel, Star Wars, National Geographic, HBO, FX, Showtime, 20th Century और Searchlight Pictures की हॉलीवुड फिल्में व बॉलीवुड फिल्म सीरीज़ और शो शामिल हैं।

ओटीटी सब्सक्रिप्शन के अलावा प्लान के तहत मिलने वाले समान्य टेलीकॉम बेनेफिट्स की बात करें, तो यह प्लान पूरे 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि प्लान के तहत मिलने वाले सभी बेनेफिट्स 1 साल तक के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें, इस प्लान की कीमत 3,359 रुपये है।

इस प्लान के तहत ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा एक्सेस मुहैया कराया जाता है, 1 साल की वैलिडिटी के साथ आपको कुल मिलाकर 730GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस फ्री भेजने की भी सुविधा शामिल है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel Rs 3, 359 recharge plan, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.