Airtel ने अपने 289 रुपये वाले प्रीपेड पैक को बनाया और फायदेमंद

जानकारी मिली है कि Airtel ने अपने 289 रुपये वाले प्रीपेड पैक में दिए जाने वाली सुविधाओं में बदलाव किया है। चुनिंदा सर्कल में 289 रुपये वाले Airtel रीचार्ज पैक में अब यूज़र को 4 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2018 20:00 IST
ख़ास बातें
  • 289 रुपये वाले प्रीपेड पैक की वैधता अब 84 दिनों की हो गई है
  • इस्तेमाल के लिए 4 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा
  • यह Airtel रीचार्ज पैक अभी कोलकाता में उपलब्ध है
जानकारी मिली है कि Airtel ने अपने 289 रुपये वाले प्रीपेड पैक में दिए जाने वाली सुविधाओं में बदलाव किया है। चुनिंदा सर्कल में 289 रुपये वाले Airtel रीचार्ज पैक में अब यूज़र को 4 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। साथ में वैलिडिटी 84 दिनों की होगी। यह Airtel रीचार्ज पैक अभी कोलकाता में उपलब्ध है। दरअसल, Vodafone ने हाल ही में 279 रुपये वाला रीचार्ज पैक पेश किया था। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस और 4 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक की भी वैधता 84 दिनों की है।

गौर करने वाली बात है कि यही 289 रुपये वाला एयरटेल का रीचार्ज पैक चुनिंदा सर्कल में 48 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह दावा Telecom Talk ने किया है। हम निजी तौर पर इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकते। संभव है कि एयरटेल जल्द ही सभी सर्कल में इस पैक की वैधता में बढ़ोतरी करे।

याद रहे कि इस प्रीपेड पैक को सबसे पहले सितंबर में लॉन्च किया गया था। इस वक्त पर रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और कुल 1 जीबी डेटा के साथ आया था। इस प्लान की वैधता 48 दिनों की थी। अब कंपनी ने वोडाफोन को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। मज़ेदार बात यह भी कि एयरटेल का यह पैक वाकई में अनलिमिटेड कॉल के साथ आता है, जबकि Vodafone ने हर दिन 250 मिनट कॉल और सप्ताह में 1,000 मिनट की सीमा तय कर रखी है। Vodafone का 279 रुपये वाला पैक अभी कर्नाटक और मुंबई सर्कल में उपलब्ध है।

84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला Reliance Jio का सबसे किफायती पैक 399 रुपये का है। हालांकि, इसके साथ मिलने वाले फायदे बहुत ज़्यादा हैं। जैसे कि हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.