Airtel के 558 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैलिडिटी हुई 26 दिन कम

Airtel के 558 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 3 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 82 दिनों से घटाकर 56 दिन कर दी गई है, यानी 26 दिनों की कटौती।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2019 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 558 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता पहले 82 दिनों की थी
  • ग्राहकों को विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
  • इस पैक में FASTag पर 100 रुपये कैशबैक भी मिलता है

Airtel के 558 रुपये वाला Prepaid Plan सभी सर्कल में उपलब्ध

Airtel ने अपने 558 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। इस प्लान की वैधता 26 दिन कम कर दी गई है। टेलीकॉम कंपनी ने इस महीने ही अपने कई प्रीपेड प्लान में बदलाव किए थे। कुछ प्लान महंगे कर दिए थे तो कुछ के फायदे कम हो गए। वहीं, 558 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge Plan की वैलिडिटी कम कर दी गई है। लेकिन इसके साथ मिलने वाले फायदे में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Airtel ने हाल में दिल्ली-एनसीआर में वाई-फाई कॉलिंग सर्विस को लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से एयरटेल सब्सक्राइबर्स वाई-फाई नेटवर्क से कॉल कर सकते हैं, किसी आम वॉयस कॉल की तरह। इसके लिए अगल ऐप की ज़रूरत नहीं होती। सिर्फ यूज़र्स को वाई-फाई कॉलिंग विकल्प को एक्टिव करना होगा।
 

Airtel Rs. 558 prepaid plan benefits (revised)

Airtel के 558 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 3 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 82 दिनों से घटाकर 56 दिन कर दी गई है, यानी 26 दिनों की कटौती। इसके अलावा इस प्लान के साथ यूज़र्स को शॉ अकादमी से चार हफ्ते का मुफ्त कोर्स मिलता है जहां वे फोटोग्राफी से लेकर म्यूजिक के बारे में सीख सकते हैं। इस फायदे की वैधता सिर्फ 28 दिनों की है। इसके अलावा ग्राहकों को विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के इस सब्सक्रिप्शन में ग्राहक Zee5, HOOQ, 370 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 10,000 से ज़्यादा सिनेमा देख पाएंगे। इस पैक में FASTag पर 100 रुपये कैशबैक भी मिलता है। बदलाव के साथ एयरटेल का 558 रुपये वाला प्लान सभी सर्कल में उपलब्ध है। इसे Airtel Thanks ऐप या कंपनी की वेबसाइट से रीचार्ज करना संभव है। वैलिडिटी कम किए जाने की जानकारी टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले दी।
Advertisement
 

हाल ही में वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा की शुरुआत करने के बाद Bharti Airtel ने बीते हफ्ते 6 नए स्मार्टफोन की जानकारी दी जिन पर वाई-फाई कॉलिंग सर्विस का लुत्फ उठाया जा सकेगा। Airtel सब्सक्राइबर्स अब अपने Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+, Samsung Galaxy S10e और Samsung Galaxy M20 हैंडसेट पर एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग सेवा का फायदा उठा सकेंगे। यह सेवा OnePlus 6 और OnePlus 6T के लिए भी उपलब्ध हो गई है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Rs 558 prepaid plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.