Airtel के 99 रुपये, 129 रुपये और 199 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान अब नए सर्कल्स में उपलब्धः रिपोर्ट

Airtel एयरटेल के इन तीनों प्रीपेड रीचार्ज प्लान की बात करें, तो 99 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान में आपको 1 जीबी डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (local + STD + roaming) और 24 दिन की वैधता के साथ 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • 99 रुपये के Airtel प्रीपेड प्लान में 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल
  • 129 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान में 300 एसएमएस की सुविधा
  • 199 रुपये के प्लान में मिलता है हर दिन 1 जीबी डेटा

Airtel के तीनों प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आते हैं

Airtel के 99 रुपये, 129 रुपये और 199 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लेकर खबर है कि अब ये प्लान भारत के अन्य सर्कल्स में भी उपलब्ध होंगे। पहले ये प्लान केवल चुनिंदा सर्कल्स में ही उपलब्ध थे, लेकिन अब टेलीकॉम कंपनी ने इनका विस्तार बिहार, झारखंड व ओडिशा जैसे सर्कल्स में भी कर दिया है। एयरटेल का 99 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान अब बिहार, झारखंड और ओडिशा सर्कल में उपलब्ध होगा। पहले यह प्रीपेड प्लान कोलकाता, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, यूपी ईस्ट, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ही उपलब्ध थे।

ठीक इसी तरह 129 रुपये और 199 रुपये के Airtel प्रीपेड रीचार्ज प्लान की उपलब्धता का विस्तार दिल्ली-एनसीआर, असम, बिहार, झारखंड, मुंबई, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा जैसे सर्कल्स में किया गया है। दोनों प्लान गुजरात, हरियाणा, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौजूद हैं। ऊपर दिए गए सभी सर्कल्स में यह तीनों प्लान लाइव कर दिए गए हैं, जो Airtel.in वेबसाइट और Airtel Thanks app पर उपलब्ध हैं।
Advertisement

फिलहाल, एयरटेल के तीनों प्रीपेड प्लान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु जैसे सर्कल्स में उपलब्ध नहीं है। 99 रुपये, 129 रुपये और 199 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान के विस्तार की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा साझा की गई थी।

एयरटेल के इन तीनों प्रीपेड रीचार्ज प्लान की बात करें, तो 99 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान में आपको 1 जीबी डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (local + STD + roaming) और 24 दिन की वैधता के साथ 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। इस प्लान में Airtel Xstream, Wynk Music, और Zee5 Premium का फ्री एक्सेस भी प्राप्त होता है।
Advertisement

129 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान में आपको 300 एसएमएस बेनेफिट प्राप्त होता है। बाकी बेनेफिट्स 99 रुपये वाले प्लान वाले ही हैं, जैसे कि 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग इत्यादि।
Advertisement

199 रुपये का एयरटेल प्रीपेड प्लान भी 24 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें आपको प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री हैलो ट्यून, Airtel Xstream, Wynk Music, और Zee5 Premium आदि बेनेफिट्स भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.