Airtel के अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान में अब कॉल मिनट की कोई सीमा नहीं, तीन नए बंडल्ड प्रीपेड प्लान भी पेश

Airtel New Prepaid Plans 2019: एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान 3 दिसंबर से लागू हुए हैं और अब हाल ही में Airtel ने अपने अनलिमिटेड प्लान से वॉयस कॉल पर एफयूपी लिमिट हटाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2019 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Airtel यूज़र्स अब कर सकेंगे किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल
  • Airtel Unlimited Plans में अब नहीं होगी एफयूपी लिमिट
  • नए एयरटेल प्रीपेड प्लान 219 रुपये से शुरू

Airtel New Prepaid Recharge Plans 2019: एयरटेल का तोहफा, अब यूज़र्स कर सकेंगे दिल खोलकर बातें! जानें कैसे...

Airtel New Prepaid Plans 2019: एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान 3 दिसंबर से लागू हुए हैं और अब हाल ही में एयरटेल ने अपने अनलिमिटेड प्लान से वॉयस कॉल पर एफयूपी लिमिट हटाने की घोषणा की है। याद करा दें कि कुछ महीनों पहले टेलीकॉम कंपनियों ने अन्य किसी नेटवर्क पर वॉयस कॉल के लिए चार्ज लेना शुरू किया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान भी उतारे हैं, इनकी कीमत 219 रुपये से शुरू होकर 449 रुपये तक जाती है।  

Airtel ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि कंपनी अपने अनलिमिटेड प्लान से आउटगोइंग ऑफ-नेट वॉयस कॉल पर लगने वाली एफयूपी लिमिट को हटा रही है। एयरटेल अपने अनलिमिटेड प्लान के साथ देशभर में किसी भी अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इस बात की जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है।
एयरटेल यूज़र कंपनी द्वारा पेश किए गए अनलिमिटेड प्लान में से किसी का भी चुनाव कर बिना एफयूपी लिमिट के चिंता के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर पाएंगे। आइए अब बात करते हैं नए Airtel Prepaid Plans के बारे में।
 

Airtel New Plans 2019

सबसे पहले बात Airtel 219 Plan के बारे में। एयरटेल का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है, यूज़र को इस प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ प्रतिदि 1 जीबी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक और Airtel Xstream ऐप का एक्सेस मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  Jio vs Airtel vs Vodafone Idea New Plan: कौन सा है प्रीपेड प्लान है आपके लिए बेस्ट?

यह भी पढ़ें-   Jio New Plan 2019: जियो के प्लान 39 प्रतिशत तक महंगे, जानें नए प्लान से जुड़ी डिटेल
Advertisement

अब बात Airtel 399 Plan की। इस प्लान के साथ 56 दिनों की वैधता मिलेगी। यूज़र को एयरटेल के इस प्लान के साथ हर दिन 1.5 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम ऐप का एक्सेस मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Vodafone Idea ने उठाया बड़ा कदम, यूज़र्स को ऐसे होगा फायदा
Advertisement

Airtel 449 Plan में एयरटेल यूज़र को 56 दिनों की वैधता के साथ किसी भी नेटवर्क पर कॉल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2 जीबी डेटा और प्रतिदिन 90 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम ऐप का एक्सेस मिलेगा।
Advertisement
 
प्लान वैधता डेटा एसएमएस कॉल अन्य बेनिफिट्स
219 रुपये 28 दिन 1 जीबी प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रतिदिन अनलिमिटेड फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप
399 रुपये 56 दिन 1.5 जीबी प्रतिदिन 100 एसएमएस प्रतिदिन अनलिमिटेड फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम
449 रुपये 56 दिन 2 जीबी प्रतिदिन 90 एसएमएस प्रतिदिन अनलिमिटेड फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड विंक म्यूज़िक और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम ऐप
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel New Plans, Airtel Prepaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.