Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम

Airtel अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है, जिसमें ग्राहकों को करीबन 3800 रुपये के बेनिफिट्स बिलकुल फ्री मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2026 17:09 IST
ख़ास बातें
  • LinkedIn Premium एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान है।
  • LinkedIn Premium नौकरी खोजने वालों को एडवांस टूल प्रदान करता है।
  • LinkedIn Premium में यूजर्स को InMail की सुविधा मिलती है।

Photo Credit: Airtel

Airtel अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है, जिसमें ग्राहकों को करीबन 3800 रुपये के बेनिफिट्स बिलकुल फ्री मिल रहे हैं। जी हां कंपनी 3 महीने के लिए 2997 रुपये के लिंक्डइन प्रीमियम और 859 रुपये के इजीडिनर प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री में प्रदान कर रही है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इसको लेकर कोई घोषणा नहीं है। हमने एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करते हुए इन ऑफर को देखा, जिसके बाद तगड़े ऑफर की जानकारी मिली। आइए 3800 रुपये के बेनिफिट्स का लाभ कैसे मुफ्त में कैसे ले सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे पाएं मुफ्त बेनिफिट्स

  • अगर आप एयरटेल ग्राहक हैं और इन मुफ्त फायदों का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एयरलेट थैंक्स ऐप पर जाना होगा।
  • फिर उसके बाद ऐप पर नीचे स्क्रॉल करने के बाद रिवार्ड और ओटीटी सेक्शन पर जाना होगा।
  • फिर एयरटेल इंडसाइडर पर स्पेशल बैनर के तहत एयरटेल यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर्स आपको नजर आएंगे।
  • सबसे पहले 3 माह के लिए 2997 रुपये का LinkedIN Premium एयरटेल ग्राहकों के लिए फ्री है।
  • उसके बाद 2 माह के लिए 850 रुपये का EazyDiner Prime एयरटेल ग्राहकों के लिए फ्री है।

क्या है लिंक्डइन प्रीमियम?

LinkedIn Premium एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान है। यह नौकरी खोजने वालों, नौकरी प्रदान करने वालों और बिजनेस प्रोफेशनल्स को एडवांस नेटवर्किंग और मार्केटिंग टूल प्रदान करता है। यह सामान्य अकाउंट के मुकाबले में बेहतर एक्सेस और प्रोफाइल इनसाइट्स प्रदान करता है। इसमें यूजर्स को InMail की सुविधा मिलती है, जिससे बिना नेटवर्क में कनेक्ट हुए सीधे किसी भी लिंक्डइन मेंबर को मैसेज भेज सकते हैं। प्रोफाइल व्यूअर्स के जरइए पिछले 365 दिनों में आपकी प्रोफाइल देखने वाले सभी लोगों की पूरी लिस्ट और डाटा देख सकते हैं। आवेदक इनसाइट्स में नौकरियों के लिए आवेदन करते हुए यह देखा जा सकता है कि अन्य उम्मीदवारों की तुलना में आपकी योग्यता कैसी है। AI टूल्स से यूजर्स अपनी प्रोफाइल आकर्षक बनाने और आउटरीच मैसेज लिखने के लिए AI बेस्ड एसिस्ट पा सकते हैं।

क्या है EazyDiner Prime?

EazyDiner Prime एक EazyDiner ऐप द्वारा प्रदान किए जाने वाला एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम है। यह बाहर खाना खाने के शौकीनों के लिए तैयार किया है। इसके जरिए मेंबर को भारत और दुबई के हजारों प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार में बिल पर 25-50% तक डिस्काउंट मिलता है। इसके तहत गारंटीकृत डिस्काउंट मिलता है जो कि हर बार डाइनिंग करने पर बिल पर न्यूनतम 25-50% का डिस्काउंट मिलता है। यूजर्स को फ्री ड्रिंक्स/ऑफर में टेबल पर मौजूद सभी मेहमानों के लिए कॉम्प्लीमेंट्री प्रीमियम पेय या स्पेशल फूड मिलता है। इससे यूजर्स को प्रायोरिटी बुकिंग की मिलती है, जिससे वीकेंड या भीड़भाड़ के समय रेस्टोरेंट में टेबल रिजर्वेशन कर सकते हैं। वहीं डाइनिंग पर डबल EazyPoints मिलते हैं, जिन्हें आसानी से फ्री मील में बदला जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel Insider, LinkeIN Premium, EazyDiner Prime

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.