Airtel Xstream AirFiber : एयरटेल एयरफाइबर सर्विस लॉन्‍च, 100Mbps स्‍पीड के साथ 6 महीने का प्‍लान भी आया, जानें पूरी डिटेल

Airtel Xstream AirFiber : एयरटेल ने बताया है कि उसने 5G तकनीक पर काम करने वाली ‘फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस’ (FWW) को एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर के रूप में पेश किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 17:31 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्विस उन इलाकों के लिए कारगर होगी, जहां फाइबर लाइन नहीं पहुंची
  • 5G तकनीक पर काम करती है एयरटेल एयरफाइबर सर्विस
  • एयरटेल स्‍टोर पर जाकर इस सर्विस और डिवाइस को लिया जा सकता है

अभी इस सर्विस को दिल्‍ली-मुंबई में शुरू किया गया है। जल्‍द इसे पूरे भारत में लॉन्च करने की योजना है।

Photo Credit: Airtel

कुछ दिनों पहले हमने जियो फाइबर (Jio Fiber) के बारे में पढ़ा था। एक ऐसी सर्विस जिसमें बिना फाइबर कनेक्टिविटी के सुपरफास्‍ट इंटरनेट मिलेगा। मंगलवार को जियो की प्रतिद्वंदी एयरटेल (Airtel) ने ऐसी ही सर्विस को लॉन्‍च कर दिया। इसका नाम एयरटेल एक्‍स्‍ट्रीम एयरफाइबर (Airtel Xstream AirFiber) है। एयरटेल ने बताया है कि उसने 5G तकनीक पर काम करने वाली ‘फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस' (FWW) को एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर के रूप में पेश किया है। कंपनी 6 महीने का प्‍लान भी लाई है, जिसमें 100Mbps स्‍पीड मिलने का दावा है। आइए इसके बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 
 

क्‍या है एयरटेल की नई सर्विस   

बीते कुछ साल में घरों में वाई-फाई लगाने का चलन बढ़ा है। देश के महानगरों में जियो, एयरटेल समेत कई प्राइवेट और लोकल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर फाइबर लाइन के जरिए ‘वाई-फाई' पहुंचा रहे हैं। लेकिन छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में फाइबर कनेक्टिविटी अभी नहीं पहुंची है। एयरटेल के अनुसार, उसकी नई सर्विस इसका तोड़ है। यह उन इलाकों में कारगर है, जहां फाइबर लाइन नहीं पहुंची। 
 

एयरफाइबर से कनेक्‍ट हो सकती हैं 64 डिवाइस  

एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर एक ऐसे राउटर पर चलता है, जिसमें वाई-फाई 6 तकनीक इन-बिल्ट है। प्‍लग से कनेक्‍ट करने के बाद राउटर पूरे घर को अपने कवरेज में ले लेती है। दावा है कि एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर से 64 डिवाइस कनेक्‍ट की जा सकती हैं यानी घर के सभी सदस्‍यों के स्‍मार्टफोन, टैब, लैपटॉप, टीवी एकसाथ इस डिवाइस से कनेक्‍ट होकर चल सकते हैं।   
 

कहां-कहां लॉन्‍च हुई सर्विस  

एयरटेल के अनुसार, अभी इस सर्विस को दिल्‍ली-मुंबई में शुरू किया गया है। जल्‍द इसे पूरे भारत में लॉन्च करने की योजना है। जो यूजर्स इस सर्विस को चुनना चाहते हैं, उन्‍हें एयरटेल स्टोर पर जाना होगा। वहां से डिवाइस खरीदी जा सकेगी।  
 

100Mbps स्‍पीड वाले प्‍लान की कीमत क्‍या है? 

एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर को एयरटेल ने किफायती कीमत में पेश करने की कोश‍िश की है। बताया है कि यूजर्स 799 रुपये प्रति माह देकर इस सर्विस को चुन सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 2500 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी भी ले रही है। यूजर्स को कम से कम 6 महीने के लिए सर्विस को सब्‍सक्राइब करना होगा। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.