Airtel ने उतारे चार नए ब्रॉडबैंड प्लान, यूज़र्स उठा सकते हैं अनलिमिटेड डेटा का मज़ा

Airtel Xstream Fibre Plans: Jio Fiber से मुकाबले के लिए एयरटेल ने अपने एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रांड के अंतर्गत नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं। जानें Airtel Broadband Plans के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • 799 रुपये वाले Airtel Broadband Plan में मिलेगा 150 जीबी तक डेटा
  • 1499 रुपये वाले Airtel Broadband Plan में मिलेगी 300Mbps की स्पीड
  • Netflix, Amazon Prime, Zee5 कंटेंट का एक्सेस भी

Airtel Broadband Plans: एयरटेल ने उतारे चार नए ब्रॉडबैंड प्लान, यूज़र्स उठा सकते हैं अनलिमिटेड डेटा का मज़ा

Airtel Broadband Plans: Jio Fiber से मुकाबले के लिए एयरटेल ने अपने Airtel Xstreme Fibre ब्रांड के अंतर्गत नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं। नए एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 799 रुपये से शुरू होती है जो 3,999 रुपये तक जाती है। नए Airtel Broadband Plans में 1 जीबी तक की स्पीड और तीन महीने का Netflix सब्सक्रिप्शन, 12 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप और प्रीमियम Zee5 और Airtel Xstream कंटेंट का एक्सेस दिया है। एयरटेल ने ग्राहकों को हर महीने डेटा की सीमा खत्म करने का विकल्प भी दिया है। Airtel सब्सक्राइबर्स अलग से प्रतिमाह 299 रुपये का भुगतान करके निर्धारित स्पीड में अनलिमिटेड डेटा पा सकते हैं।
 

Airtel Xstream Fibre Plans

सबसे पहले बात करते हैं 799 रुपये वाले एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान की। इस प्लान के साथ Airtel यूज़र को 100 एमबी प्रति सेकेंड तक की स्पीड के साथ 150 जीबी डेटा और एक्सट्रीम कंटेंट का अनलिमिटेड एक्सेस मिलेगा। 999 रुपये वाले Airtel Xstream Fibre Plan में 200 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड और 300 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान के साथ तीन महीने का Netflix सब्सक्रिप्शन, 12 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप और प्रीमियम Zee5 और Airtel Xstream कंटेंट का एक्सेस मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  Airtel ब्रॉडबैंड यूज़र्स को झटका, डेटा रोलओवर की सुविधा खत्म
Plan Name Monthly Rental Speed (Up to) Data Allowance Additional Benefits Upgrade to Unlimited Data
बेसिक 799 100एमबीपीएस 150 जीबी एयरटेल एक्सट्रीम कंटेंट 299 रुपये
एंटरटेनमेंट 999 200एमबीपीएस 300 जीबी 3 महीने के लिए नेटफ्लिक्स, 12 महीने की अमेज़न प्राइम मेंबरशिप, अनलिमिटेड ज़ी5,एयरटेल एक्सट्रीम कंटेंट 299 रुपये
प्रीमियम 1499 300एमबीपीएस 500 जीबी 3 महीने के लिए नेटफ्लिक्स, 12 महीने की अमेज़न प्राइम मेंबरशिप, अनलिमिटेड ज़ी5,एयरटेल एक्सट्रीम कंटेंट 299 रुपये
वीआईपी 3999 1जीबीपीएस अनलिमिटेड 3 महीने के लिए नेटफ्लिक्स, 12 महीने की अमेज़न प्राइम मेंबरशिप, अनलिमिटेड ज़ी5,एयरटेल एक्सट्रीम कंटेंट NA

1,499 रुपये वाले प्रीमियम ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 300 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड और 500 जीबी डेटा मिलेगा। ठीक 999 रुपये वाले एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान की तरह इस प्लान के साथ भी आपको नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, ज़ी5 और एयरटेल एक्सट्रीम का कंटेंट मिलेगा।
Advertisement

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 799 रुपये, 999 रुपये और 1,499 रुपये वाले Airtel Broadband Plans के साथ ग्राहकों को हर महीने डेटा की सीमा खत्म करने का विकल्प भी दिया है, यानी Airtel सब्सक्राइबर्स अलग से प्रतिमाह 299 रुपये का भुगतान करके निर्धारित स्पीड में अनलिमिटेड डेटा पा सकते हैं।

डेटा की अधिक खपत करने वाले यूज़र्स के लिए भी एयरटेल के पास प्लान है और इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। Airtel यूज़र्स को इस प्लान के साथ 1 जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिलेगी। इस प्लान के साथ भी नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, ज़ी5 और एयरटेल एक्सट्रीम का कंटेंट मिलेगा।
Advertisement

Reliance Jio का Jio Fiber Broadband Plan 699 रुपये से शुरू होते हैं। जियो फाइबर के शुरुआती प्लान में यूज़र को 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉलिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग, क्लाउड गेमिंग, होम नेटवर्क और पांच डिवाइस तक Norton डिवाइस सिक्योरिटी की सुविधा मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.