Airtel लाई 289 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान, अनलिमिटेड कॉल्‍स, डेटा के साथ मिलेगी इतने दिनों की वैलिड‍िटी

Airtel : यह प्‍लान उन लोगों के लिए किफायती हो सकता है, जिनका ज्‍यादा वास्‍ता सिर्फ कॉल्‍स के साथ है। लिमिटेड इंटरनेट यूज करते हैं और एसएमएस की कोई खास जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जून 2023 18:09 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने पेश किया 289 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज
  • यह 35 दिनों की वैलिड‍िटी के साथ आता है
  • यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्‍स और 4 जीबी डेटा मिलता है

35 दिनों की वैलिडिटी इस रिचार्ज का सकारात्‍मक पहलू है, जिससे आप 1 महीने से ज्‍यादा वक्‍त तक रिचार्ज की टेंशन से आजाद रहते हैं।

टेलिकॉम कंपनियां अपने कस्‍टमर्स को हर वो रिचार्ज ऑफर कर रही हैं, जो उनके लिए जरूरी हो सकता है। हाल में हमने देखा था कि एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) ने नए डेटा पैक्‍स पेश किए थे। अब एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्‍लान उतारा है, जो 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्‍लान में यूजर्स को कॉल और एसएमएस के साथ ज्‍यादा डेटा के फायदे मिलते हैं। प्‍लान की कीमत 289 रुपये है। आइए इसके बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 

एयरटेल का 289 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान 35 दिनों की वैलिड‍िटी के साथ आता है। इस प्‍लान पर यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्‍स ऑफर की जाती हैं। साथ में 300 एसएमएस मिलते हैं। हालांकि यहां डेटा की कैपिंग की गई है। 35 दिनों के लिए कंपनी 4 जीबी डेटा ऑफर कर रही है, जिसके खत्‍म होने पर आप डेटा ऐड ऑन से जुड़े पैक्‍स को चुन सकते हैं।  
Advertisement

यह प्‍लान उन लोगों के लिए किफायती हो सकता है, जिनका ज्‍यादा वास्‍ता सिर्फ कॉल्‍स के साथ है। लिमिटेड इंटरनेट यूज करते हैं और एसएमएस की कोई खास जरूरत नहीं है। 35 दिनों की वैलिडिटी इस रिचार्ज का सकारात्‍मक पहलू है, जिससे आप 1 महीने से ज्‍यादा वक्‍त तक रिचार्ज की टेंशन से आजाद रहते हैं। 

बात करें एयरटेल के डेटा रिचार्ज की, तो कंपनी ने पिछले दिनों 49 रुपये का डेटा वाउचर लॉन्‍च किया है। इसकी वैलिडिटी एक दिन की है। इस प्रीपेड रिचार्ज पर यूजर को 6 जीबी डेटा मिलता है। डेटा वाउचर का फायदा वो यूजर्स उठा सकते हैं, जिनके पास एयरटेल का कोई भी वैलिडिटी प्‍लान मौजूद है और अलग से डेटा की जरूरत आ गई है। 
Advertisement

एयरटेल के मुकाबले में वोडा-आइडिया के प्रीपेड डेटा वाउचर थोड़े अलग हैं। उन वाउचर पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच यूजर को अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है। फर्क इतना है कि 17 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिडिटी 1 दिन की है और 57 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड नाइट डेटा के साथ 1 हफ्ते की वैलिडिटी मिलती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.