Airtel लाई नया प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान, 1 दिन में मिलेगा 6GB डेटा, जानें कीमत

Airtel Recharge : इस डेटा वाउचर का फायदा वो यूजर्स उठा सकते हैं, जिनके पास एयरटेल का कोई भी वैलिडिटी प्‍लान मौजूद है और अलग से डेटा की जरूरत आ गई है।

Airtel लाई नया प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान, 1 दिन में मिलेगा 6GB डेटा, जानें कीमत

ट्रैवल करते हुए या वाई-फाई इस्‍तेमाल नहीं कर पाने की स्थिति में यूजर एयरटेल के डेटा वाउचर का लाभ उठा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • वोडा आइडिया के बाद एयरटेल ने भी लॉन्‍च किया डेटा वाउचर
  • 49 रुपये के डेटा वाउचर को किया गया लॉन्‍च
  • इसकी वैलिडिटी एक दिन है और 6 जीबी डेटा दिया जाता है
विज्ञापन
वोडा-आइडिया (Vi) के दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की चर्चा इन दिनों हो रही है। ये 17 और 57 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान हैं, जिनके जरिए यूजर अनलिमिटेड डेटा हासिल कर सकता है। ऐसा लगता है कि Vi के नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान से एयरटेल मुकाबला करना चाहती है। उसने भी एक नए डेटा वाउचर की घोषणा की है। इस रिचार्ज प्‍लान में यूजर को डेटा का फायदा मिलता है, जिसकी मदद से खूब सारा इंटरनेट चलाया जा सकता है। आइए इस प्‍लान के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 

Airtel ने 49 रुपये के डेटा वाउचर को लॉन्‍च किया है। इसकी वैलिडिटी एक दिन की है। इस प्रीपेड रिचार्ज पर यूजर को 6 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा कोई और लाभ नहीं दिया जाता। इस डेटा वाउचर का फायदा वो यूजर्स उठा सकते हैं, जिनके पास एयरटेल का कोई भी वैलिडिटी प्‍लान मौजूद है और अलग से डेटा की जरूरत आ गई है। जैसाकि हमने आपको बताया, इस डेटा वाउचर की वैलिडिटी एक दिन है। 6 जीबी डेटा आपको तय समय में खर्च करना होगा। 

यह उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जिन्‍हें तत्‍काल डेटा की जरूरत आ जाती है और उनके पास अन्‍य विकल्‍प नहीं होते। यानी ट्रैवल करते हुए या वाई-फाई इस्‍तेमाल नहीं कर पाने की स्थिति में यूजर एयरटेल के 49 रुपये के डेटा वाउचर का लाभ उठा सकते हैं। 

इसके मुकाबले वोडा-आइडिया के प्रीपेड डेटा वाउचर थोड़े अलग हैं। इन डेटा वाउचर पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच यूजर को अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है। फर्क इतना है कि 17 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिडिटी 1 दिन की है और 57 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड नाइट डेटा के साथ 1 हफ्ते की वैलिडिटी मिलती है। दोनों ही प्‍लान में अनलिमिटेड कॉलिंग या SMS के फायदे नहीं मिलते। माना जा रहा है कि डेटा वाउचर की इस दौड़ में जल्‍द जियो भी कुछ नया पेश कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »