Airtel Digital TV, Dish TV और Hathway ने किया चैनलों की कीमतों का ऐलान

DTH Plans 2019: TRAI द्वारा बनाए नए फ्रेमवर्क के तहत भारत में प्रमुख DTH ऑपरेटर्स ने नए चैनल पैक्स के कीमत की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जनवरी 2019 11:31 IST
ख़ास बातें
  • Dish TV ने जारी की प्रत्येक चैनल के नई कीमत की लिस्ट
  • Airtel Digital TV ने भी प्रत्येक चैनल के नई कीमत की लिस्ट को किया जारी
  • Den Networks के शुरुआती पैक की कीमत है 4 रुपये

Airtel Digital TV, Dish TV और Hathway ने किया चैनलों की कीमतों का ऐलान

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा बनाए नए फ्रेमवर्क के तहत भारत में प्रमुख DTH ऑपरेटर्स ने नए चैनल पैक्स के कीमत की घोषणा कर दी है। ट्राई के नए फ्रेमवर्क के तहत अब दर्शक केवल उन्हीं चैनल के लिए भुगतान करेंगे जिन्हें वह देखना चाहते हैं। एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel DTH Plans 2019) और डिश टीवी (Dish TV) ने सबसे पहले प्रत्येक चैनल की नई कीमत की जानकारी दी है। ट्राई द्वारा बनाए लेटेस्ट फ्रेमवर्क को फॉलो करते हुए केबल टीवी डिस्ट्रीब्यूटर और मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स (MSO) जैसे कि डेन नेटवर्क्स (Den Networks), हैथवे केबल (Hathway Cable) और सिटी केबल (Siti Cable) ने भी अपने प्रत्येक चैनल की नई कीमत पर से पर्दा उठा दिया है।
 
प्रमुख डीटीएच कंपनियों के अलावा Dish TV ने हर चैनल की अलग कीमत वाली लिस्ट को पब्लिश किया है। ऑपरेटर्स ने शैली के हिसाब से चैनल को अलग-अलग बांटा है। डिश टीवी (Dish TV) द्वारा मुहैया कराई गई लिस्ट में अलग-अलग शैली के चैनल को हाइलाइट किया गया है। जैसे कि इंग्लिश न्यूज, हिंदी मूविज, लाइफस्टाइल/फैशन और स्पोर्ट्स। लिस्ट में हिंदी एचडी प्रीमियम, हिंदी एचडी वैल्यू, स्टार इंडिया के तेलुगु वैल्यू फ्रॉम, टाइम्स नेटवर्क के Times Bouquet 1 एचडी, Times Bouquet 2 एचडी , टर्नर इंटरनेशनल के टर्नर फैमिली पैक, टर्नर किड्स पैक और सोनी पिक्चर नेटवर्क के हैप्पी इंडिया 31, हैप्पी इंडिया प्लेटिनम और हैप्पी इंडिया एचडी पैक को लिस्ट में शामिल किया है।
Advertisement

Airtel Digital TV ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रत्येक चैनल की कीमत से पर्दा उठा दिया है। कंपनी स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports), Sony और जी कैफे जैसे प्रीमियम चैनल के लिए प्रति माह 20 रुपये से 22 रुपये तक चार्ज करेगी। डिश टीवी की तरह एयरटेल डिजिटल टीवी ने स्टार वैल्यू और Sony Happy India जैसे नए पैक भी पेश किए हैं। केबल ऑपरेटर हैथवे ने दर्शकों को लुभाने के लिए कई चैनल पैक्स का खुलासा किया है। 272 रुपये में नमा कन्नड़ (Namma Kannada), 275 रुपये में  मना तेलुगु (Mana Telugu), 401 रुपये में प्रीमियम कन्नड़ (Premium Kannada) और 271 रुपये में आपला चॉयस (Aapla Choice) जैसे मंथली पैक लॉन्च किए गए हैं।

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) के शुरुआती पैक की कीमत 4 रुपये से शुरू होकर 145 रुपये तक है। दूसरी तरफ सिटी केबल (Siti Cable) ने दर्शकों के लिए अलग-अलग पैक्स पेश किए हैं, शुरुआती पैक की कीमत 52 रुपये से शुरू होकर 166 रुपये तक है। मंथली पैक के अलावा केबल सर्विस प्रोवाइडर और डीटीएच ऑपरेटर्स 100 फ्री-टू-एयर चैनल के लिए प्रति माह अधिकतम 130 रुपये का शुल्क लेंगे। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दर्शकों को 31 जनवरी तक का समय दिया है ताकि वह नए फ्रेमवर्क के अंतर्गत अपने पसंदीदा चैनल का चयन कर सकें। सभी मौजूदा पैक्स और प्लान बिना किसी रुकावट के 31 जनवरी 2019 तक चलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.