₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!

200 रुपये में आपको 30GB डेटा तो मिलेगा ही उसके साथ ही यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2026 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ₹200 प्लान में Prime Video Mobile Edition भी मिलता है।
  • ₹200 प्लान में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है।
  • प्लान में Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को मिलता है।

Airtel ₹200 प्लान में SonyLiv के साथ साथ 18 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नया धमाका कर दिया है। कंपनी ने चुपके से अपने पोर्टफोलियो में ऐसा प्लान जोड़ा है जिसके बेनिफिट्स सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। यह प्लान यूजर को थोक के भाव में हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। प्लान 30GB का डेटा अपने साथ लेकर आता है। वैधता महीनेभर की है। लेकिन इसके साथ में कई और ऐप्स का एक्सेस बिल्कुल फ्री में मिलेगा। सस्ता प्लान डेटा चाहने वालों के लिए यह प्लान सबसे किफायती साबित हो सकता है। आइए बताते हैं आपको इसके सारे बेनिफिट्स विस्तार से। 

Airtel ₹200 Data Plan
Bharti Airtel ने ग्राहकों के लिए 200 रुपये के डेटा प्लान में कमाल का बेनिफिट जोड़ा है। यह प्लान अब YouTube Premium सब्सक्रिप्शन अपने साथ लेकर आता है। यानी 200 रुपये में आपको 30GB डेटा तो मिलेगा ही उसके साथ ही यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। यह प्लान इससे कहीं ज्यादा आपको देकर जाता है। 

Advertisement

Airtel ₹200 प्लान में Prime Video Mobile Edition का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। वैधता तक आप Prime Video देख सकते हैं। एक डिवाइस पर विज्ञापनों के साथ SD स्ट्रीमिंग का यह एक्सेस दिया जाता है। 

Airtel ₹200 प्लान में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। प्लान की वैधता तक JioHotstar पर आप मूवी, शो, लाइव स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। 

Airtel ₹200 प्लान में SonyLiv के साथ साथ 18 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इनमें Lionsgate Play, SunNxt जैसे कई ऐप्स शामिल हैं। 

Advertisement

Airtel ₹200 प्लान में Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को मिलता है। 100 मिलियन से ज्यादा एड-फ्री सॉन्ग्स यहां पर सुने जा सकते हैं। 

Airtel ₹200 प्लान को आप Airtel Official Website से एक्टिवेट करवा सकते हैं। या फिर Airtel Thanks App से भी इसे एक्टिवेट करवाया जा सकता है। और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.