5G vs 4G : हर महीने 24GB डेटा खर्च कर रहा एक मोबाइल इंटरनेट यूजर, 5G ने 4G को छोड़ा पीछे

5G vs 4G in India : 2023 में यूजर्स ने 17.4 एक्साबाइट प्रति माह डेटा की खपत की। 1 एक्साबाइट 1 अरब गीगाबाइट (जीबी) के बराबर होता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मई 2024 09:06 IST
ख़ास बातें
  • Mobile Broadband index रिपोर्ट रिलीज
  • 5जी डेटा की खपत बढ़ रही
  • 2023 में मोबाइल डेटा खपत हुई तेज

देश में डेटा इस्तेमाल में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह 5G है।

5G vs 4G in India : भारत में साल 2022 में आधिकारिक रूप से 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को लॉन्‍च किया गया था। रिलायंस जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) दो प्रमुख कंपनियां हैं, जिन्‍होंने 5जी नेटवर्क का देशभर में विस्‍तार किया है और यह काम अभी भी जारी है। वोडा-आइ‍डिया इस दौड़ में बहुत पीछे रह गई है, जबकि सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अब जाकर 4G सेवाएं शुरू करने वाली है। अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 5G सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल यूजर्स 4G यूजर्स की तुलना में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल 3.6 गुना ज्‍यादा कर रहे हैं। 

टेलिकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी नोकिया (Nokia Report on 5G data) ने एक रिपोर्ट में यह इन्‍फर्मेशन दी है। रिपोर्ट का नाम मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (Mobile Broadband index) है। इसमें कहा गया है कि पिछले साल 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5G का योगदान 15 प्रतिशत रहा है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि 5G नेटवर्क का यूज करने वाले कस्‍टमर 4G कस्‍टमर्स की तुलना में लगभग 3.6 गुना अधिक मोबाइल डेटा का यूज कर रहे हैं। 2023 में यूजर्स ने 17.4 एक्साबाइट प्रति माह डेटा की खपत की। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल की तुलना में डेटा यूज की सालाना वृद्धि 26 प्रतिशत रही है।

याद रहे कि 1 एक्साबाइट 1 अरब गीगाबाइट (जीबी) के बराबर होता है। रिपोर्ट के अनुसार देश में डेटा इस्तेमाल में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह 5G है। इसका इकोसिस्‍टम तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कुल एक्टिव 79.4 करोड़ डिवाइसेज में से 17 प्रतिशत यानी 13.4 करोड़ अब 5G इनेबल्‍ड हैं।
Advertisement

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया इंडिया के मार्केटिंग और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमित मारवाह ने कहा कि भारत में डेटा की खपत ईयर-ऑन-ईयर आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 17.4 एक्साबाइट प्रतिमाह हो गई है। यह दुनिया में सबसे अधिक डेटा खपत में से है। औसतन एक कस्‍टमर हर महीने 24 जीबी डेटा यूज कर रहा है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.