5G स्पेक्ट्रम नीलामी : UP ईस्‍ट सर्कल के लिए Jio, Airtel के बीच जबरदस्‍त मुकाबला!

प्राइवेट ऑपरेटर यूपी ईस्‍ट में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के इच्छुक हैं, क्योंकि 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में रेडियो वेव्‍स उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 1 अगस्त 2022 14:45 IST
ख़ास बातें
  • लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर के लिए लग रही बोली
  • 1800 मेगाहर्ट्ज के लिए बोली लगाने की कार्रवाई में तेजी दिखाई दी
  • 10 करोड़ से ज्‍यादा मोबाइल सब्‍सक्राइबर्स हैं यूपी ईस्ट सर्कल में

सोमवार को नीलामी का सातवां दिन है और फिलहाल 38वें दौर की बोली चल रही है।

देश में 5G स्पेक्ट्रम के लिए हो रही नीलामी के सातवें दिन यानी सोमवार को जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) समेत बाकी प्‍लेयर्स ने यूपी ईस्‍ट सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज के लिए अपनी बोलियां लगाईं। रविवार को बोली लगाने के छठे दिन कुल स्‍पेक्‍ट्रम की बिक्री 1.50 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी। अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट देने में सक्षम 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के 6 दिनों में अब तक 1,50,130 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। रविवार को आयोजित सात नए दौर की बोली में 163 करोड़ रुपये हासिल हुए। 

सोमवार को नीलामी का सातवां दिन है और फिलहाल 38वें दौर की बोली चल रही है। सूत्रों ने बताया है कि शनिवार को मांग में कमी के बाद सोमवार को यूपी ईस्ट सर्कल के लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर में 1800 मेगाहर्ट्ज के लिए बोली लगाने की कार्रवाई में तेजी दिखाई दी। 
Advertisement

यूपी ईस्ट सर्कल में 10 करोड़ से ज्‍यादा मोबाइल सब्‍सक्राइबर्स हैं और यहां स्‍पेक्‍ट्रम के लिए रिलायंस जियो और एयरटेल के बीच कड़ी प्रतिस्‍पर्धा चल रही है। यूपी ईस्‍ट मार्केट के इस बैंड में स्‍पेक्‍ट्रम हासिल करने को लेकर चल रहे मुकाबले ने नीलामी की कीमतों को 160 करोड़ प्रति मेगाहर्ट्ज (MHz) तक पहुंचा दिया है, जो रिजर्व प्राइस 91 करोड़ प्रति (MHz) से ज्‍यादा है। इसने 2021 की नीलामी के 153 करोड़ रुपये के बेस प्राइस लेवल को भी पार कर दिया है। मई महीने तक यूपी ईस्‍ट सर्कल में  रिलायंस जियो के 3.29 करोड़ मोबाइल सब्‍सक्राइबर्स थे। वहीं, भारती एयरटेल के पास 3.7 करोड़ और वोडाफोन आइडिया के 2.02 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स थे। 

यूपी ईस्‍ट सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए लग रही बोली बुधवार से शुक्रवार के बीच पीक पर थी। शनिवार को इसमें कमी आई। रविवार को इसमें नए सिरे से दिलचस्पी देखी गई और स्पेक्ट्रम सप्‍लाई की मांग एक बार फिर बढ़ गई। कहा जाता है कि तीनों प्राइवेट ऑपरेटर यूपी ईस्‍ट में इस बैंड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के इच्छुक हैं, क्योंकि 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में रेडियो वेव्‍स उपलब्ध नहीं हैं।
Advertisement

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव कह चुके हैं कि 5G ऑक्‍शन इस बात को रेखांकित करता है कि इंडस्‍ट्री विस्तार करना चाहती है और ग्रोथ के अगले चरण में प्रवेश कर गई है। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और गौतम अडानी की कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज की एक यूनिट भी 5G स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाने की दौड़ में है। यह 4G की तुलना में लगभग 10 गुना तेज स्‍पीड से इंटरनेट ऑफर करता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.