भारत में 5G: Airtel, Jio, Vi? किस ऑपरेटर पर सबसे पहले आएगा 5G, किस 5G फोन पर चलेगी सर्विस? जानें सब कुछ

साउथ कोरिया, चीन, साउथ अमेरिका, ऑस्ट्रलिया, स्पेन, इटली और अफ्रीका के भी कुछ देश ऐसे हैं जिनमें कि पहले से ही 5जी सर्विसेज चालू हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2022 19:49 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल के उपभोक्ता ही 5जी सर्विस को अभी सबसे पहले इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • 5G सर्विस इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है।
  • 5जी सर्विस शुरू होने से टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव आने की बात कही गई है।

दीपावाली तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में जियो लॉन्च करेगी 5G

भारत में 5G सर्विस (5G in India) आखिकार आज शुरू हो गई। देशवासियों को 5G के भारत में लॉन्च होने का लम्बे अरसे से इंतजार था, जो आज खत्म हो गया है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 की शुरुआत करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 5G को भी लॉन्च कर दिया। अब भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो 5G नेटवर्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही देश में लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेज की शुरुआत हो सकेगी। तो किन शहरों में मिलेगा 5G नेटवर्क और कौन से स्मार्टफोन्स यूजर्स कर पाएंगे इसका इस्तेमाल, इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। ताकि आप भी जान लें कि आपके स्मार्टफोन में कब शुरू होगी 5G सर्विस। 
 

भारत के किन शहरों में शुरू हुई है 5G सर्विस?

भारत में 5G सर्विस को 13 शहरों में शुरू किया गया है। यानि कि अभी देश के सभी शहरों में 5जी नेटवर्क नहीं मिलेगा। यह सर्विस मेट्रो सिटी जैसे कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में शुरू होगी। इसके अलावा अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ, पुणे जैसे शहर भी इन 13 शहरों की लिस्ट में शामिल हैं जिनमें सबसे पहले 5जी सर्विस का इस्तेमाल उपभोक्ता कर पाएंगे। उसके बाद देश के बाकी हिस्सों में इस नई नेटवर्क सर्विस को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। 
 

कौन से यूजर्स, किन स्मार्टफोन्स पर कर सकेंगे 5G सर्विस इस्तेमाल?

5G सर्विस इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है। पिछले लंबे समय से भारत में स्मार्टफोन कंपनियां 5जी फोन लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में मार्केट में बजट से लेकर फ्लैगशिप लेवल तक 5G स्मार्टफोन मौजूद हैं। भारत में जो 5जी फोन लॉन्च हुए हैं, वे स्पेक्ट्रम नीलामी से काफी पहले के हैं। ऐसे में आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपका 5G फोन कौन कौन से 5जी बैंड्स को सपोर्ट करता है। साथ ही यह ऑपरेटर पर भी निर्भर करता है कि आपका टेलीकॉम ऑपरेटर किन किन बैंड्स पर 5जी सर्विस को उपलब्ध करवाएगा। 
Advertisement
 

कौन से टेलीकॉम ऑपरेटर पर सबसे पहले शुरू होगी 5G सर्विस?

कहा गया है कि एयरटेल के उपभोक्ता ही 5जी सर्विस को अभी सबसे पहले इस्तेमाल कर पाएंगे। लॉन्च के मौके पर Jio के मालिक मुकेश अंबानी की ओर से कहा गया कि जियो 2023 तक पूरे भारत में 5जी को शुरू करने के लिए काम कर रही है। कंपनी इस महीने के अंदर अपनी 5जी सर्विसेज को शुरू कर देगी। कहा गया है कि दीपावाली तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में जियो अपनी 5जी सर्विसेज शुरू कर देगी। वोडाफोन आइडिया ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि उसने भारत में यूजर्स के लिए 5G स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने के लिए OnePlus के साथ साझेदारी की है।
 

किन देशों में पहले से है 5G सर्विस?

फ्रांस, जर्मनी में पहले से ही 5जी का जाल बिछा हुआ है। इन दोनों देशों के अलावा साउथ कोरिया, चीन, साउथ अमेरिका, ऑस्ट्रलिया, स्पेन, इटली और अफ्रीका के भी कुछ देश ऐसे हैं जिनमें कि पहले से ही 5जी सर्विसेज चालू हैं। अब भारत भी इन्हीं देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। 
 

5G के आने से क्या-क्या बदल जाएगा?

5जी सर्विस शुरू होने से टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव आने की बात कही गई है। अब यूजर्स इंटरनेट पर चुटकियों में मूवी या कंटेंट डाउनलोड या स्ट्रीम कर सकेंगे। टीवी के प्रोग्राम, OTT ऐप्स पर मनोरंजन का मजा दोगुना हो जाएगा। कहा जा रहा है कि 5जी के आने से एग्रीकल्चर, एजुकेशन, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट आदि में क्रांति आने वाली है। इन सभी क्षेत्रों में बिजली की तेजी वाली तकनीकों का इस्तेमाल हो सकेगा। सुपरफास्ट कनेक्टिविटी के कारण ही ड्राइवरलेस कारें भी भारत में देखने को मिल सकती हैं। वर्चुअल रियलिटी जैसी चीजें अब जल्द ही हमारे सामने होंगी। स्कूलों को भी 5G सर्विसेज से जोड़ने की बात की जा रही है, ताकि शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच की दूरी कम की जा सके और शिक्षा के क्षेत्र में एडवांस्मेंट लाई जा सके।  
Advertisement

भारत में 5G स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी हाल ही में की गई थी जिसमें मुकेश अंबानी की Jio ने 88,078 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी और लगभग आधे एयरवेव्स को खरीद लिया था। इसके अलावा, कंपनी Google  के साथ मिलकर अधिक किफायती 5G फोन भी बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio 5G, Airtel 5G, Vi 5G, airtel 5g in india, 5G in India

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.