भारत में 5G डाउनलोड स्पीड में आई भारी गिरावट, Airtel की परफॉर्मेंस में सुधाव, लेकिन Jio...

5G नेटवर्क देने वाले दो बड़े ऑपरेटर्स में से एक Airtel ने अपने निवेश को पूरी तरह से 5G की ओर शिफ्ट किया है। हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि पंजाब, मुंबई और दिल्ली को छोड़ Airtel की 5G परफॉर्मेंस ज्यादातर इलाकों में बेहतर हुई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जून 2024 21:04 IST
ख़ास बातें
  • भारत में औसत 5G डाउनलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई
  • 2023 की पहली तिमाही में भारत की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 304 Mbps थी
  • जो गिरकर साल की चौथी तिमाही तक 280.7 Mbps पर आ गई
भारत में 5G का जबरदस्त तेजी के साथ हुआ और अभी भी इसे देश के कोने-कोने में तेजी से फैलाया जा रहा है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि समय के साथ नेटवर्क क्वालिटी में गिरावट हो रही है। एक लेटेस्ट इनसाइट में बताया गया है कि, जबकि एक तरफ 5G कनेक्टिविटी में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है, लेकिन डाउनलोड स्पीड में बड़ी गिरावट देखी गई है। रिपोर्ट बताती है कि 2023 की पहली तिमाही में भारत की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 304 Mbps से गिरकर साल की चौथी तिमाही तक 280.7 Mbps पर आ गई। इसका कारण कहीं न कहीं तेजी से बढ़ रही 5G डेटा खपत हो सकता है। भारत में वर्तमान में Airtel और Jio केवल दो ऐसे ऑपरेटर्स हैं, जो 5G नेटवर्क मुहैया कराते हैं, जिनमें से कुछ राज्यों को छोड़ Airtel की 5G परफॉर्मेंस तो बढ़ी है, लेकिन Reliance Jio की औसत 5G स्पीड में बड़ी गिरावट आई है।

OpenSignal ने अपनी एक लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भारत में औसत 5G डाउनलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 की पहली तिमाही में भारत की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 304 Mbps से गिरकर साल की चौथी तिमाही तक 280.7 Mbps पर आ गई। वहीं, पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में इस साल की पहली तिमाही में पीक आवर्स (9 बजे - 12 बजे) के दौरान 5G स्पीड में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए शाम के समय में बढ़ोतरी है।
Advertisement

देश में 5G नेटवर्क की उपलब्धता में 38.5% की बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी भारत के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 5G के बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार की ओर इशारा है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे ऑपरेटर बड़ी आबादी को कवर करने के आक्रामक रूप से 5G सर्विस का विस्तार कर रहे हैं। इसी विस्तार के साथ डाउनलोड स्पीड में गिरावट देखी जा रही है।

5G नेटवर्क देने वाले दो बड़े ऑपरेटर्स में से एक Airtel ने अपने निवेश को पूरी तरह से 5G की ओर शिफ्ट किया है। हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि पंजाब, मुंबई और दिल्ली को छोड़ Airtel की 5G परफॉर्मेंस ज्यादातर इलाकों में बेहतर हुई है। औसत 5G डाउनलोड स्पीड 2023 की पहली तिमाही में 260.4 Mbps से बढ़कर कथित तौर पर 2024 की पहली तिमाही में 273.6 Mbps हो गई थी। इसी दौरान एयरटेल की 5G उपलब्धता 12.5% ​​से बढ़कर 20.7% हो गई।
Advertisement

हालांकि, Reliance Jio के साथ मामला कुछ और था। रिपोर्ट बताती है कि Jio की नेशनल 5G डाउनलोड स्पीड 2023 की पहली तिमाही में 323.6 Mbps से घटकर 2024 की पहली तिमाही में 261.8 Mbps रह गई, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य असम, पच्छिम बंगाल और उत्तर प्रदेश थे। रिपोर्ट यह भी बताती है कि जियो ने इस अवधि के दौरान अपनी 5G उपलब्धता को 34.9% से 64.9% कर दिया था।
Advertisement

ओपनसिग्नल का कहना है कि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि स्पीड में गिरावट का कारण नेटवर्क के कंजेशन और 5G यूजर्स की बढ़ती संख्या हो सकती है। जैसे-जैसे अधिक लोग 5G एक्सेस प्राप्त करते हैं, नेटवर्क हाई ट्रैफिक से जूझ सकता है, जिससे संभावित रूप से धीमी स्पीड हो सकती है। इसके अलावा, मौजूदा 4G नेटवर्क के साथ 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर का चल रहा इंटिग्रेशन भी परफॉर्मेंस में गिरावट में भागीदार हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Jio, 5G Download speed, Airtel 5G Network, Jio 5G Network
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  5. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.