Xiaomi लॉन्च करेगी मिनी टैबलेट, 8 इंच होगा साइज! जानें डिटेल

शाओमी के लेटेस्ट टैबलेट को जल्द ही HyperOS में स्पॉट किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2024 12:56 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी टैबलेट सेग्मेंट में एक्सपेरिमेंट करने जा रही है
  • चाइनीज टेक दिग्गज अब नए टैबलेट पर काम कर रही है
  • कंपनी ने Xiaomi Pad सीरीज में कई मॉडल लॉन्च किए हैं

कंपनी ने Xiaomi Pad सीरीज में कई मॉडल लॉन्च किए हैं

Xiaomi अपने टैबलेट सेग्मेंट में फिर से एक्टिव नजर आ रही है। कंपनी ने Xiaomi Pad सीरीज में कई मॉडल लॉन्च किए हैं जिनमें 11 इंच तक बड़ी स्क्रीन दी गई है। यहां तक कि Xiaomi Pad 6 Max 14 में तो 14 इंच डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन, अब कंपनी इस ट्रेंड को बदलने जा रही है। खबरों की मानें तो चाइनीज टेक दिग्गज अब नए टैबलेट पर काम कर रही है जिसमें 8 इंच साइज का डिस्प्ले दिया जाएगा। आइए जानते हैं इस नए टैबलेट के बारे में।

शाओमी टैबलेट सेग्मेंट में अब नया एक्सपेरिमेंट करने जा रही है। कंपनी छोटे स्क्रीन साइज का टैबलेट पेश कर सकती है। Weibo पर हाल ही में कंपनी के एक प्रवक्ता की ओर से (via) संकेत दिया गया था कि शाओमी 8 इंच का टैबलेट लॉन्च करने वाली है। अगर ऐसा होता है तो शाओमी की ओर से एक अलग तरह का प्रोडक्ट देखने को मिलेगा। खबर सही साबित होती है तो यह प्रोडक्ट डेवलेपमेंट फेज में माना जा सकता है। 
Advertisement

शाओमी के लेटेस्ट टैबलेट को जल्द ही HyperOS में स्पॉट किया जा सकता है। इसके अलावा प्रोडक्ट तैयार हो जाने पर विभिन्न सर्टिफिकेशन, या रेगुलेटरी एंजेंसियों के पास भी दिखाई देगा। अभी इस टैबलेट के बारे में स्क्रीन साइज को छोड़कर और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। मिनी टैबलेट का टैबलेट का लॉन्च कंपनी किस रणनीति के तहत करने जा रही है, यह देखने वाली बात होगी। 

Xiaomi के अन्य चर्चित प्रोडक्ट्स की बात करें तो कंपनी का Mix Fold 4 जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Mix Fold 4 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसमें 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में कस्टम x-एक्सिस लीनियर मोटर और इनर डिस्प्ले पर कम क्रीज हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और नया पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। Xiaomi Mix Fold 4 की 5,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसका भार 220 ग्राम से 240 ग्राम के बीच हो सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

14.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2880x1800 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.