Xiaomi Pad 7S Pro में मिलेगी 12,160mAh की दमदार बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च

यह टैबलेट शाओमी के Smart Pen स्टाइलस को भी सपोर्ट कर सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसमें 12.5 इंच LCD स्क्रीन दी जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जून 2025 16:33 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में शाओमी का इन-हाउस XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा
  • Xiaomi Pad 7S Pro को 18 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी

इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के टैबलेट की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 56.1 प्रतिशत बढ़ी हैं

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का Pad 7S Pro इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। इसमें शाओमी का इन-हाउस XRING O1 चिपसेट दिया जाएगा। अमेरिकी कंपनी Qualcomm और MediaTek के चिपसेट्स को यह टक्कर देता है। 

Xiaomi Pad 7S Pro के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित) 

इस टैबलेट को शाओमी के 18 जून को होने वाले इवेंट में चीन में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के चीन के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Pad 7S Pro में कंपनी का XRING O1 चिप दिया जाएगा। इस चिप का इस्तेमाल Xiaomi 15S Pro और Pad 7 Ultra में भी किया गया है। कंपनी के इस इवेंट में Redmi K80 Ultra और Redmi K Pad के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। शाओमी के XRING O1 चिप के परफॉर्मेंस को हाल के बेंचमार्क टेस्ट्स में  Qualcomm के Snapdragon 8 Elite के समान पाया गया था। 

Pad 7S Pro में 12,160 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। यह टैबलेट शाओमी के Smart Pen स्टाइलस को भी सपोर्ट कर सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसमें 12.5 इंच LCD स्क्रीन दी जाएगी। यह Android 15 पर बेस्ड कंपनी के HyperOS 2.0 यूजर इंटरफेस पर चल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस वर्ष की पहली तिमाही में शाओमी के टैबलेट की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 56.1 प्रतिशत बढ़ी हैं। 
Advertisement

Xiaomi का Mix Flip 2 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xiaomi Mix Flip की जगह लेगा। इस वर्ष कंपनी का यह एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। कंपनी के Mix Flip 2 को 3C साइट पर देखा गया है।  Mix Flip 2 में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस लिस्टिंग से इसकी बैटरी के 67 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने का संकेत मिला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसकी थिकनेस 7.6 mm और साइज लगभग 190 ग्राम का हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.