Xiaomi Pad 6 Pro आया गीकबेंच पर नजर, 50MP कैमरा, 8840mAh बैटरी से होगा लैस

लॉन्च से पहले Xiaomi Pad 6 Pro सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर नजर आया है, जहां इस टैबलेट के फीचर्स का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi बाजार में Pad 6 सीरीज टैबलेट लेकर आ रही है।
  • Geekbench पर शाओमी डिवाइस मॉडल नंबर 23046RP50C के साथ नजर आया है।
  • Xiaomi Pad 6 Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा।

Xiaomi Pad 6 में 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi बाजार में Xiaomi 13 Ultra को 18 अप्रैल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फ्लैगशिप फोन के साथ कंपनी Band 8 स्मार्ट बैंड और Pad 6 सीरीज टैबलेट भी लेकर आ रही है। अब लॉन्च से पहले Xiaomi Pad 6 Pro सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर नजर आया है, जहां इस टैबलेट के फीचर्स का खुलासा हुआ है।
 

Xiaomi Pad 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Geekbench पर शाओमी डिवाइस मॉडल नंबर 23046RP50C के साथ नजर आया है। यह आगामी टैबलेट ऑक्टा कोर Qualcomm SoC से लैस है जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 2.02 GHz और अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.19 GHz तक जा सकती है। इस लिस्टिंग से यह भी कंफर्म होता है कि टैबलेट Adreno 730 GPU के साथ Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस होगा। यह पहले 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आ चुका है।
 


Xiaomi Pad 6 Pro में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा, जिसका खुलासा गीकबेंच पर हुआ है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि टैबलेट 12GB RAM के साथ एंड्रॉयड 13 से लैस होगा। परफॉर्मेंस के मामले में टैबलेट ने गीकबेंच बैंचमार्क टेस्ट में सिंगल कोर में 1712 स्कोर किया है और मल्टी कोर में 4348 स्कोर किया है।
Advertisement
 

Xiaomi Pad 6 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Pad 6 सीरीज टैबलेट 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा और चार स्पीकर्स के साथ USB 3.0 पोर्ट से लैस होगा। आगामी Xiaomi Pad 6 में 11 इंच की LCD 2.8K डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर के लिए यह Snapdragon 870 चिपसेट के साथ आएगा। इस टैबलेट में 8,840mAh की बैटरी होगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Pad 6 चीन, भारत और ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Pad 6 Pro में 11 इंच की AMOLED 2.8K डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह Snapdragon 8 Plus Gen 1 से लैस होगा। इस टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, यह नहीं पता है कि यह चीनी बाजार के बाहर आएगा या नहीं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.