Xiaomi Mi Pad 5 के लॉन्च को लेकर मिली अहम जानकारी, 8,720mAh बैटरी से हो सकता है लैस

पिछले कुछ समय से खबरें आ रही है कि कंपनी Mi Pad 5 रेंज के तहत कई नए टैबलेट्स लॉन्च कर सकती है। इनके नाम वनीला Mi Pad 5, Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Plus और Mi Pad 5 Pro हो सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 मई 2021 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Mi Pad 5 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 Plus स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • पहले कहा जा रहा था कि मई में लॉन्च होगी मी पैड 5 रेंज
Mi Pad 5 सीरीज़ के टैबलेट पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि Xiaomi Mi Pad 5 टैबलेट रेंज को मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अब लेटेस्ट जानकारी कहती है कि नई Xiaomi टैबलेट मई महीने में लॉन्च नहीं होंगे। एक टिप्सटर ने दावा है कि मी पैड 5 रेंज जुलाई महीने तक लॉन्च नहीं होने वाली। खबर है कि इस सीरीज़ में कंपनी Mi Pad 5, Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Plus और Mi Pad 5 Pro लॉन्च कर सकती है।

Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवादित) ने दावा किया है कि Xiaomi Mi Pad 5 रेंज मई में लॉन्च नहीं की जाएगी। टिप्सटर ने Redmi के प्रोडक्ट मैनेजर Manager Wang Teng Thomas का हवाला देते हुए जानकारी दी कि मी पैड 5 लाइनअप को इस साल की दूसरी छमाही तक लॉन्च किया जाएगा। जिसका मतलब है कि यह टैबलेट जुलाई महीने तक लॉन्च नहीं होंगे।
Advertisement

पुरान लीक्स में दावा किया गया था कि Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 Plus टैब Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस होंगे। वहीं, मी पैड 5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Mi Pad 5 Lite में Snapdragon 860 प्रोसेसर दिया जा सकता है और इसमें भी 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

वहीं, Mi Pad 5 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कथित रूप से Pro मॉडल में 2K रिजोल्यूशन वाली LCD स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है और सैम्पलिंग रेट 240Hz हो सकता है।
Advertisement

इससे पहले एक मॉडल नंबर सामने आया था, जिसके अंतिम अक्षर K81C है। इस मॉडल को इसी सीरीज़ से जोड़ा गया है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि यह स्टैंडर्ड मॉडल होगा या कोई अन्य। इसमें 11-इंच का LCD पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 870 चिपसेट और 8,720mAh क्षमता की बैटरी होने का दावा किया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Pad 5, Xiaomi Mi Pad 5, Xiaomi Mi Pad 5 launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  2. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  3. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  4. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  5. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  6. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  7. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  8. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  9. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  10. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.