8520mAh बैटरी वाला दमदार Mi Pad 5 लॉन्च करेगी Xiaomi!

यह दो मॉडल्स में लॉन्च की जाएगी जो Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro के नाम से मार्केट में आएंगे। Mi Pad 5 में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया जा सकता है और Mi Pad 5 Pro में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर हो सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2021 10:03 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने काफी समय से नहीं किया है टेबलेट लाइनअप में अपडेट
  • Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 Pro में हो सकते हैं अलग-अलग प्रोसेसर
  • Mi Pad 5 Pro होगी कंपनी की ओर से हाई-एंड डिवाइस

शाओमी की तरफ से अभी नहीं की गई है Mi Pad 5 के बारे में कोई पुष्टि

Xiaomi जल्द ही अपने टेबलेट सेगमेंट में एक नई डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। कोरोना महामारी के चलते हर पेशे के लोग अब घर में रहकर ही काम कर रहे हैं। इसी के चलते कंप्यूटर और टेबलेट जैसे डिवाइसेज की मांग बढ़ रही है। कंपनी ने इससे पहले साल 2018 में अपनी टेबलेट लॉन्च की थी। अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही कंपनी Mi Pad 5 को लॉन्च कर सकती है।  

चीन की 3C की ओर से एक लिस्टिंग जारी की गई है जिसमें इस टेबलेट की कुछ स्पेसिफिकेशन बताई गई हैं। लिस्टिंग के मुताबिक इस टैब में ड्यूल सेल बैटरी होगी जो कि संयुक्त रूप से काम करेगी। प्रत्येक सेल में 4260mAh की बैटरी दर्शायी गई है। कहने का तात्पर्य है कि टैब की कुल बैटरी क्षमता 8520mah होगी। हालांकि शाओमी की ओर से अभी इस नई डिवाइस को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि यह दो मॉडल्स में लॉन्च की जाएगी जो Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro के नाम से मार्केट में आएंगे। Mi Pad 5 में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया जा सकता है और Mi Pad 5 Pro में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर हो सकता है। प्रतिस्पर्धा के लिहाज से कंपनी Mi Pad 5 Pro में उच्च स्तरीय स्पेसिफिकेशन देने का प्रयास करेगी ताकि मार्केट में मौजूद बड़े प्रतिद्वंदियों से टेबलेट मुकाबला कर सके। इसके लिए कंपनी Mi Pad 5 Pro में 2K रिजोल्यूशन वाली एलसीडी स्क्रीन दे सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है और सैम्पलिंग रेट 240Hz हो सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रो वर्जन में पेन स्टाइलस का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

इससे पहले शाओमी की ओर से कहा गया था कि कंपनी टेबलेट के लिए इंटरफेस डेवलेप कर रही है जो केवल टेबलेट के लिए तैयार किया जाएगा। इस इंटरफेस में हस्तायोजित पीसी मोड होगा और यह क्लासिक स्टार्ट मेन्यू के साथ ही कंट्रोल सेंटर के साथ भी आएगा।
Advertisement

हालांकि अभी इस टैब लॉन्च के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर दूसरे बड़े प्रतिद्वंदियों की तरह ही शाओमी भी COVID-19 के इस दौर में टेबलेट जैसी डिवाइस मार्केट में उतार कर कस्टमर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास करेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.