Snapdragon 870 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा Xiaomi का Mi Pad 5 Pro टैबलेट!

Mi Pad 5 Pro कथित तौर पर MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर M2105K81C मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। टैबलेट की ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।

Snapdragon 870 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा Xiaomi का Mi Pad 5 Pro टैबलेट!

Mi Pad 5 सीरीज़ में तीन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Mi Pad 5 सीरीज़ के जल्द लॉन्च होने की संभावना
  • MIIT साइट पर लिस्ट हुआ आगामी टैबलेट का प्रो मॉडल
  • 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 870 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Xiaomi के Mi Pad 5 Pro को कथित तौर पर चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) से सर्टिफिकेशन मिला है। टैबलेट को Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है और अफवाह है कि इसमें 120Hz डिस्प्ले होगा। Mi Pad 5 Pro के साथ, Xiaomi के पास कथित तौर पर Mi Pad 5 भी है, जो Qualcomm Snapdragon 860 चिपसेट के साथ आ सकता है। पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी अपनी Mi Pad सीरीज़ में तीन नए टैबलेट पेश कर सकती है। तीसरा मॉडल सबसे किफायती हो सकता है और अफवाह है कि इसे Mi Pad 5 Lite कहा जाएगा।

Mi Pad 5 Pro कथित तौर पर MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर M2105K81C मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। टैबलेट की ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चला है कि फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इसके बारे में अन्य जानकारी अभी MIIT सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में शामिल नहीं की गई है।

हालांकि, Weibo पर एक टिपस्टर ने दावा किया है कि Mi Pad 5 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट से लैस होगा, जबकि स्टैंडर्ड मॉड में स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट शामिल होगा। स्टैंडर्ड मॉडल में पहले MediaTek Dimensity 1200 होने का अनुमान लगाया गया था।

Xiaomi द्वारा Mi Pad 5 मॉडल के 5G और Wi-Fi दोनों वेरिएंट लॉन्च करने की संभावना है। Mi Pad 5 Pro में 2,560x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का डिस्प्ले होने की भी अफवाह है। पिछली रिपोर्ट ने संकेत दिया था कि मी पैड 5 प्लस भी इसी तरह के स्पेसिफिकेशन्स के साथ विकास में है। इसका मतलब है कि प्लस वेरिएंट में Snapdragon 870 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले भी शामिल हो सकता है।

Xiaomi ने अभी तक नए Mi Pad मॉडल के बारे में अपनी योजनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, अफवाहों ने सुझाव दिया है कि Mi Pad 5 मॉडल जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »