11 इंच डिस्प्ले और 2 कैमरे के साथ आएगा Vivo का पहला टैबलेट Vivo Pad! स्पेसिफिकेशन लीक...

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Pad में 11 इंच का (2560 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, यह टैब स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Pad स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • वीवो पैड में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  • लीक के अनुसार इस टैब में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा
Vivo स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस साल 2022 में टैबलेट्स मार्केट में उतरकर एक नहीं बल्कि कई टैब्स को लॉन्च करने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि वीवो के पहले टैबलेट का नाम Vivo Pad होगा और इसे साल 2022 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जा सकेगा। इसके अलावा, वीवो पैड के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो गई है। टिप्सटर के मुताबिक वीवो पैड में 11 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, इसमें दो कैमरे मौजूद होंगे। वहीं, कथित रूप से इसकी बैटरी 8,040mAh की होगी।

Gizmochina की रिपोर्ट में टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए Vivo Pad के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वीवो पैड में 11 इंच का (2560 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, यह टैब स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

लीक के अनुसार इस टैब में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा।

इसके अलावा, टैब की बैटरी 8,040mAh की होगी, इसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

टिप्सटर के अनुसार, टैब की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,778 रुपये) होगी। लॉन्चिंग को लेकर कहा जा रहा है कि यह टैबलेट साल के फर्स्ट हाफ में दस्तक दे सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Pad, Vivo Pad specifcation, Vivo Pad launch, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  4. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  5. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  6. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  7. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  8. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  9. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  10. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.