Vivo Pad 3 Pro टैबलेट में होगी 16GB रैम, 12.95 इंच डिस्‍प्‍ले! लॉन्चिंग जल्‍द

नए वीवो टैबलेट में 12.95 इंच का 3K LCD डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है।

Vivo Pad 3 Pro टैबलेट में होगी 16GB रैम, 12.95 इंच डिस्‍प्‍ले! लॉन्चिंग जल्‍द

Photo Credit: File Photo

इसमें 13 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Vivo Pad 3 Pro टैब को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है
  • इस टैब में दी जा सकती है 16 जीबी रैम
  • मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन
Vivo Pad 3 Pro टैबलेट जल्‍द मार्केट में आ सकता है। नए टैबलेट की लॉन्चिंग से पहले एक जानेमाने टिप्‍सटर ने इसके प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बताया है। इससे पता चला है कि Vivo Pad 3 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर हो सकता है। यह 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज से लैस हो सकता है। नए वीवो टैबलेट में 12.95 इंच का 3K LCD डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

सारी जानकारी डिजिटल चैट स्‍टेशन (Digital Chat station) ने जुटाई है। लीक में बताया है कि vivo Pad 3 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर है, जो यूजर्स को पावरफुल परफॉर्मेंस देगा। DCS का दावा है कि अपकमिंग वीवो टैब में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दिया जाएगा, जिससे लोगों की मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की जरूरतें आराम से पूरी हो जाएंगी। 

Vivo Pad 3 Pro में 12.95 इंच का 3K LCD डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 3096 x 2064 है। इसमें डुअल कैमरा दिए जा सकते हैं। मेन रियर कैमरा 13 मेगापिक्‍सल को होगा, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। 

Vivo Pad 3 Pro में 80वॉट की चार्जिंग दी जाएगी। इससे डिवाइस को फास्‍ट चा‍र्ज किया जा सकेगा। बैटरी कैपिसिटी की जानकारी टिप्‍सटर ने नहीं दी है। इससे पहले एक लीक में डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया था कि vivo Pad 3 में SM8635 प्रोसेसर होगा। यह स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 है। हालांकि नए लीक में प्रोसेसर का अनुमान बदल गया है। 

वीवो का नया टैब कब लॉन्‍च होगा, इस बारे में कंपनी ने ऑफ‍िशियली कुछ नहीं कहा है। मुमकिन है कि सबसे पहले यह डिवाइस चीन में और फ‍िर बाकी मार्केट्स में दस्‍तक देगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »