Vivo Pad 5 Pro, Vivo Pad SE, Watch 5 के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन, कलर्स का खुलासा, जानें सबकुछ

Vivo इस महीने के आखिर में चीन में अपने फ्लैगशिप Vivo X200s और Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है।

Vivo Pad 5 Pro, Vivo Pad SE, Watch 5 के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन, कलर्स का खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo Pad 5 Pro में 13 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Vivo Pad 5 Pro में 3.1K रेजॉल्यूशन वाली बड़ी 13 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।
  • Vivo Pad SE एंट्री लेवल टैबलेट में 12.25 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी।
  • Vivo Watch 5 हेल्थ ट्रैकिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
Vivo इस महीने के आखिर में चीन में अपने फ्लैगशिप Vivo X200s और Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इन प्रीमियम फोन के साथ ब्रांड ने अब तीन नए प्रोडक्ट Vivo Pad 5 Pro, Vivo Pad SE और Vivo Watch 5 के आगमन की पुष्टि की है। हालांकि, इन प्रोडक्ट की ऑफिशियल लॉन्च तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। इस पुष्टि के तुरंत बाद जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर आगामी टैबलेट और स्मार्टवॉच के बारे में खुलासा किया है। आइए Vivo Pad 5 Pro, Vivo Pad SE और Watch 5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Pad 5 Pro Specifications (Expected)


टिप्सटर के अनुसार, Vivo Pad 5 Pro एक फ्लैगशिप टैबलेट होने की उम्मीद है जिसमें 3.1K रेजॉल्यूशन वाली बड़ी 13 इंच की LCD डिस्प्ले और स्मूथ विजुअल के लिए हाई रिफ्रेश रेट है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 12,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है। उम्मीद है कि Vivo Pad 5 Pro को 4 कॉन्फिगरेशन 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB में पेश करेगा। यह फोन स्प्रिंग टाइड ब्लू, कोल्ड स्टार ग्रे, क्लाउड पिंक और लाइट फेदर व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन के साथ आएगा।


Vivo Pad SE Specifications (Expected)


Vivo Pad SE एक एंट्री-लेवल टैबलेट होगा जिसमें 12.25 इंच की एलसीडी डिस्प्ले होगी। Vivo उन यूजर्स के लिए एक स्पेशल सॉफ्ट लाइट स्क्रीन वेरिएंट भी पेश करने की उम्मीद कर रहा है जो आई फ्रेंडली डिस्प्ले पसंद करते हैं। फिलहाल इसके कैमरे, बैटरी साइज और चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डिवाइस 15W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा और तीन कॉन्फिगरेशन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB में आएगा। टैबलेट ब्लू, टाइटेनियम और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।


Vivo Watch 5 Specifications (Expected)


Vivo जल्द ही Vivo Watch 5 को भी पेश करेगा। यह ब्रांड के ब्लू ओएस सिस्टम पर चलने की उम्मीद है। स्मार्टवॉच तीन फिनिश स्टाररी ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट और लेदर बेल्ट से लैस प्रीमियम स्टेनलेस स्टील एडिशन में उपलब्ध होगा। यह वॉच बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करने की उम्मीद है। इन नए प्रोडक्ट के साथ Vivo अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ में टैबलेट और स्मार्टवॉच सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए तैयार है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »