Vivo Pad 4 Pro आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, मिलेगी 12.95 इंच डिस्प्ले, 66W चार्जिंग सपोर्ट, जानें

Vivo कथित तौर पर नए टैबलेट पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर नए टैबलेट पर काम कर रहा है।
  • Vivo के एक आगामी टैबलेट ने चीन का 3C सर्टिफिकेशन पास कर लिया है।
  • Vivo Pad 4 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिप से लैस होगा।

Vivo Pad 3 Pro में 13 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर नए टैबलेट पर काम कर रहा है। Vivo के एक आगामी टैबलेट ने चीन का 3C सर्टिफिकेशन पास कर लिया है। ऐसा लग रहा है कि यह टैबलेट Vivo Pad 4 Pro है, जो कि बीते साल आए Vivo Pad 3 Pro की जगह लेगा। यहां हम आपको Pad 4 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Pad 4 Pro यहां आया नजर


स्क्रीनशॉट से पता चला है कि मॉडल नंबर PD2573 के साथ आगामी Vivo टैबलेट 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया है। लिस्टिंग से टैबलेट के बारे में दो जानकारी सामने आई हैं, इसमें 12.95 इंच की डिस्प्ले होगी और यह 66W (V6660L0A2-CN मॉडल नंबर) चार्जर के साथ आ सकता है।

आपको बता दें कि Vivo Pad 3 Pro में 13 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिप से लैस है। इसमें 66W चार्जिंग के साथ 11,500mAh की बैटरी है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Pad 4 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिप से लैस होगा। PD2573 टैबलेट के डिस्प्ले साइज, चिपसेट और फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के आधार पर यह अनुमान है कि यह वास्तव में आगामी Vivo Pad 4 Pro हो सकता है।

डिजिटल चैट स्टेशन की हालिया वीबो पोस्ट में देखा गया है, कथित Pad 4 Pro में 3.1K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करने वाला एक एलसीडी पैनल होने की उम्मीद है। दावा है कि टैबलेट में लगभग 12,000mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। उम्मीद है कि Vivo अप्रैल में चीन में Vivo X200 Ultra को पेश करेगी। X200 Ultra के साथ अन्य डिवाइस जैसे Vivo X200S और Vivo Watch 5 भी लॉन्च होने की उम्मीद है। संभावना है कि Pad 4 Pro भी उसी इवेंट के दौरान पेश हो सकता है। Vivo ने लॉन्च किया है कि इसलिए संभावना है कि आगामी फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज का नाम Pad 4 और Pad 4 Pro के बजाय Vivo Pad 5 और Pad 5 Pro हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  7. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  8. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  10. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.